विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Express: पटना से न्यू जलपाईगुड़ी तक दौड़ेगी हाई स्पीड ट्रेन, इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी; ट्रायल रन पूरा

Published: Tue, 05 Mar 2024 09:21 PM (IST)

न्यू जलपाईगुड़ी से पटना तक चलाई जाने वाली वंदेभारत ट्रेन का मंगलवार को ट्रायल रन लिया गया। यह ट्रेन न्यू ...और पढ़ें

Vande Bharat Express: पटना से न्यू जलपाईगुड़ी तक दौड़ेगी हाई स्पीड ट्रेन, इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी
Vande Bharat Express: पटना से न्यू जलपाईगुड़ी तक दौड़ेगी हाई स्पीड ट्रेन, इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी

HighLights

  1. सात घंटे में न्यू जलपाईगुड़ी से पहुंची पटना जंक्शन
  2. ट्रेन का औसत गति 67.28 किमी प्रति घंटे की रही

जागरण संवाददाता, पटना। Patna New Jalpaiguri Vande Bharat Train न्यू जलपाईगुड़ी से पटना तक चलाई जाने वाली वंदेभारत ट्रेन का मंगलवार को ट्रायल रन लिया गया। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से पटना के बीच किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी होते हुए 471 किमी की दूरी सात घंटे में दूरी तय की।

न्यू जलपाईगुड़ी से यह ट्रेन सुबह 5.15 बजे खुली और 6.15 बजे किशनगंज होते हुए सुबह 7 बजकर 45 में यह ट्रेन कटिहार स्टेशन पहुंची। 7 बजकर 50 मिनट पर कटिहार से खुलकर नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, मोकामा और बख्तियारपुर में ठहराव के बाद दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर पटना पहुंची।

सात घंटे में न्यू जलपाईगुड़ी से पहुंची पटना

इस तरह बगैर किसी बाधा के यह ट्रेन लगभग सात घंटे में पटना जंक्शन पहुंच गई। इस ट्रेन का औसत गति 67.28 किमी प्रति घंटे की रही।

वापसी में यह ट्रेन पटना से दोपहर 1 बजे पटना से चलकर शाम 5 बजकर 35 मिनट पर कटिहार पहुंची और शाम 5 बजकर 40 मिनट पर कटिहार से खुलकर रात के आठ बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंची। शीघ्र ही इस ट्रेन के परिचालन की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें-

Patna-New Jalpaiguri Vande Bharat: अब इस स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत, हाई स्पीड ट्रेन से पटना पहुंचना होगा आसान

Patna Lucknow Vande Bharat: पटना से लखनऊ तक चलेगी वंदे भारत, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; ट्रायल रन पूरा