बिहार विधानसभा में अश्लील भोजपुरी गीतों पर हंगामा, सांसदों का नाम लेने पर भड़की भाजपा
सभापति ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए कहा कि जो सदन में उपिस्थत नहीं हैं उनका नाम नहीं लिया जाना चाहिए। इसके बाद सुनील सिंह फिर उठे और कहा कि जिन्होंने भी द्विअर्थी गीत गाए वह तीनों सांसद बन गए हैं।

राज्य ब्यूरो, पटना। भोजपुरी के अश्लील गीतों को लेकर विधान परिषद में गुरुवार को पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
राजद सदस्य सुनील कुमार सिंह ने भोजपुरी में अश्लील गीतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ऐसे-ऐसे गीत हैं कि उसका जिक्र करने से पहले महिला सदस्यों के कान में रुई लगाना होगा।
उन्होंने जेब से रुई निकालते हुए कहा कि मैं रुई लाया भी हूं। उन्होंने कहा कि अश्लीलता को रोकने के लिए रेगुलेटरी अथॉरिटी जरूरी है।
भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भोजपुरी में अश्लील गीत गाने वाले रवि किशन, मनोज तिवारी को सांसद बना दिया गया है।
अगर ऐसा होगा तो भोजपुरी में अश्लीलता कैसे रोकी जाएगी। इस पर भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी समेत अन्य सदस्यों ने आपत्ति जताई जिसके बाद दोनों ओर से हंगामा हो शुरू हो गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।