विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime: बिहार में नूपुर शर्मा पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद हंगामा, दुकान में तोड़फोड़; भारी पुलिस बल तैनात

By Akshay PandeyEdited By:
Published: Tue, 05 Jul 2022 10:32 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 02:08 PM (IST)

बिहार के आरा में नूपुर शर्मा के पक्ष व विरोध में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दो गुटों के युवक आपस ...और पढ़ें

दुकान में तोड़फोड़ की जानकारी होने पर पहुंचे एएसपी हिमांशु कुमार।
दुकान में तोड़फोड़ की जानकारी होने पर पहुंचे एएसपी हिमांशु कुमार।

जागरण संवाददाता, आरा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित नेत्री नूपुर शर्मा के आपत्तिजनक  बयान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की देर शाम बिहार के आरा में पक्ष व विरोध में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गए। यह घटना टाउन थाना क्षेत्र के रमगढ़िया स्थित एक चाय दुकान के पास घटी। इस दौरान चाय दुकान पर मारपीट व तोड़फोड़ किए जाने से विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी होने पर पुलिस फोर्स ने तत्काल वहां पहुंच स्थिति पर काबू पाया गया। इस दौरान रमगढ़िया-अबरपुल रोड में फ्लैग मार्च भी निकाला गया। एएसपी हिमांशु कुमार भी ने सड़क पर उतरकर माहौल का जायजा लिया।

नूपुर शर्मा के पक्ष और विपक्ष में पोस्ट के बाद बवाल

बताया जा रहा कि नूपुर शर्मा के आपत्तिजनक बयान को लेकर एक गुट के एक युवक ने फेसबुक पर विरोध में मैसेज पोस्ट किया था। बाद में दूसरे गुट के युवक ने समर्थन में टिप्पणी कर दी। इसे लेकर कुछ लोग टाउन थाना क्षेत्र के रमगढ़िया स्थित एक सोनू की चाय दुकान पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इसे लेकर दोनों गुटों के युवकों के बीच भिड़ंत हो गई। इस बीच दीपक नाम के एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई।

दुकान में तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

हंगामे के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने चाय दुकान में तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। सूचना मिलते ही टाउन थाना के प्रभारी इंचार्ज अविनाश एवं नवादा इंस्पेक्टर अविनाश कुमार वहां पहुंच गए। बाद में एएसपी हिमांशु व सदर एसडीओ ज्योति नाथ साहदेव भी वहां दल-बल के साथ जा पहुंच गए। इधर, एएसपी हिमांशु ने बताया कि चाय दुकान पर मारपीट का मामला सामने आया है, अब स्थिति शांतिपूर्ण है। मारपीट की घटना को लेकर केस दर्ज किया जाएगा। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

विवाद‍ित पोस्‍ट डालने वाले हिरासत में

इस प्रकरण में भोजपुर जिले की पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इनमें वह शख्‍स भी शामिल है, जिसने कथित तौर पर इंटरनेट मीडिया पर नुपूर शर्मा के समर्थन में अपने विचार पोस्‍ट किए थे। पुलि‍स के मुताबि‍क कानून हाथ में लेने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।