Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश में यूपी-बिहार से सबसे अधिक गवर्नर, पहली बार पांच राज्‍यों में महिला राज्‍यपाल

    By Akshay PandeyEdited By:
    Updated: Wed, 24 Jul 2019 05:04 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश और बिहार के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। चार राज्यों के राज्यपाल पद पर नई नियुक्ति और दो राज्यपालों के स्थानांतरण के बाद यूपी-बिहार से सबसे अधिक राज्यपाल हो गए हैं।

    देश में यूपी-बिहार से सबसे अधिक गवर्नर, पहली बार पांच राज्‍यों में महिला राज्‍यपाल

    पटना [लवलेश कुमार मिश्र] देश के चार राज्यों के राज्यपाल पद पर नई नियुक्तियों और दो राज्यपालों के स्थानांतरण के साथ उत्तर प्रदेश (यूपी) और बिहार के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब एक साथ देश के सात राज्यों में उत्तर प्रदेश और चार राज्यों में बिहार के निवासी राज्यपाल बने हैं। खास बात यह भी है कि हाल में कई पदों पर नई नियुक्तियों के बाद पहली बार एक साथ पांच राज्यों में राज्यपाल पद पर महिलाएं आसीन हुईं हैं।
    केंद्र सरकार ने हाल में बिहार, पश्चिम बंगाल, नगालैंड और त्रिपुरा में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। इसके साथ दो राज्यपालों का स्थानांतरण कर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में नई तैनाती की है। इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश, गुजरात व छत्तीसगढ़ में नए राज्यपालों की नियुक्ति हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये राज्‍यपाल हैं उत्तर प्रदेश के मूल निवासी
    उत्तर प्रदेश के मूल निवासी राज्यपालों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्र (भदोही-संत रविदास नगर), बिहार के राज्यपाल फागू चौहान (आजमगढ़), हिमाचल प्रदेश के कलराज मिश्र (लखनऊ), जम्मू-कश्मीर के सत्यपाल मलिक (मेरठ), मध्य प्रदेश के लालजी टंडन (लखनऊ), राजस्थान के कल्याण सिंह (अलीगढ़) और उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (आगरा) हैं। यदि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे केशरीनाथ त्रिपाठी (इलाहाबाद) को समय पूर्व नहीं हटाया गया होता तो यह संख्या आठ हो जाती।

    इन राज्‍यपालों का है बिहार से नाता
    देश के चार राज्‍यपाल बिहार से हैं। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा (मुजफ्फरपुर), हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य (नालंदा), सिक्किम के गंगा प्रसाद (पटना) और नगालैंड के राज्यपाल आरएन रवि (पटना) बिहारी हैं। रिटायर्ड आइपीएस आरएन रवि की नियुक्ति हाल ही में हुई है। वे पटना जिले के बिहटा प्रखंड के डिहरी गांव निवासी हैं। वे पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (डिप्टी एनएसए) भी रह चुके हैं।
    इन राज्‍यों से भी है राज्‍यपाल
    यूपी-बिहार के अलावा मौजूदा समय राजस्थान से तीन, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, गुजरात व तमिलनाडु से दो-दो तथा तेलंगाना, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र के एक-एक राज्यपाल हैं। मौजूदा समय में यूपी से सात तो बिहार से चार राज्यपाल, पहली बार पांच राज्यों में राज्यपाल पद पर आसीन हुईं महिलाएं

    सर्वाधिक महिला राज्यपालों की तैनाती मोदी सरकार में
    देश के २9 राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली को मिलाकर वर्तमान समय में पांच राज्यों में राज्यपाल के पद पर महिलाएं आसीन हैं। इनमें छत्तीसगढ़ की राज्यपाल बनाई गईं अनुसुइया उइके, उत्तर प्रदेश की आनंदीबेन पटेल, गोवा की मृदुला सिन्हा, झारखंड की द्रोपदी मुर्म व उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य शामिल हैं। महत्वपूर्ण यह है कि इन सभी महिलाओं की तैनाती केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में हुई है।