Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान, कहा- स्वांग रचकर बिहारियों को भ्रमित कर रहे राहुल-तेजस्वी

    बिहार को गाली देनेवाले यहां हीरो बनकर घूम रहे हैं। राहुल प्रियंका और तेजस्वी यादव को बिहार की जनता खासकर युवाओं से माफी मांगनी चाहिए।ज्ञान भवन सभागार में मंगलवार को हुए आयोजन में उन्होंने कहा कि राहुल-प्रियंका तेलंगाना के उसी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को लेकर घूम रहे हैं जिन्होंने बिहारियों को गाली दी।

    By Vyas Chandra Edited By: Radha Krishna Updated: Tue, 26 Aug 2025 06:26 PM (IST)
    Hero Image
    स्वांग रचकर बिहारियों को भ्रमित कर रहे राहुल-तेजस्वी

    जागरण संवाददाता, पटना। भाजपा युवा मोर्चा के बिहार यूथ कन्क्लेव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वोटर अधिकार यात्रा को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि वोट चोरी करनेवाले आज छद्म वेश धारण कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। चैटजीपीटी, ग्रोक, मेटा जैसे एआइ से पूछें कि वोट चोरी किसने किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आश्चर्य की बात है कि बिहार को गाली देनेवाले यहां हीरो बनकर घूम रहे हैं। राहुल, प्रियंका और तेजस्वी यादव को बिहार की जनता खासकर युवाओं से माफी मांगनी चाहिए।ज्ञान भवन सभागार में मंगलवार को हुए आयोजन में उन्होंने कहा कि राहुल-प्रियंका तेलंगाना के उसी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को लेकर घूम रहे हैं जिन्होंने बिहारियों को गाली दी।

    नौजवानों ने प्रश्न पूछा तो इंदिरा जी ने देश में आपातकाल लगा दिया। संविधान को तार-तार कर दिया। ऐसे लोग आज संविधान लेकर निकल रहे हैं। वोट चोरी का नारा लगाने वाले बिहार के संसाधनों पर रोहिंग्या और बंग्लादेशियों का कब्जा चाहते हैं, लेकिन यह देश धर्मशाला नहीं है।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 में विकसित भारत का विजन तब ही सफल होगा जब बिहार इसका नेतृत्व करेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल, मंत्री नितिन नवीन आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा व संचालन महामंत्री शशिरंजन सिंह ने किया।