Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में हर्ष फायरिंग से दो की मौत: पटना में विवाह रस्मों के बीच गिरी लाश, आरा में दुल्हन के भाई को लगी गोली

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Mon, 22 May 2023 12:29 PM (IST)

    बिहार के पटना और आरा में वैवाहिक रिती-रिवाजों के बीच हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पटना में जहां शादी में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे अधेड़ के पेट में गोली लगी तो आरा में दुल्हन के भाई के सीने में गोली लगी।

    Hero Image
    पटना और आरा में विवाह रस्मों के बीच गिरी लाशें, हर्ष फायरिंग के दौरान दो लोगों की मौत। प्रतीकात्मक तस्वीर

    पटना/आरा, जागरण संवाददाता। बिहार में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के बढ़ते चलन के बीच लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में रविवार को ताबड़तोड़ शादियों के बीच पटना और भोजपुर में दो लोगों की शादी समारोह के बीच गोली लगने से मौत हो गई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना की बात करें तो यहां बख्तियारपुर स्थित सालिमपुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव में रविवार की देर रात दूल्हा-दुल्हन के सामने कुर्सी पर बैठकर वरमाला देख रहे शंभूनाथ सिंह उर्फ नेताजी को हर्ष फायरिंग के दौरान पेट में गोली लग गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वे इस शादी में मध्यस्थ की भूमिका में थे।

    मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली के जुड़ावनपुर से नरौली निवासी योगेंद्र सिंह की बेटी की बारात आई थी। इसमें मूलरूप से जुड़ावनपुर निवासी शंभूनाथ सिंह भी शामिल हुए थे। हालांकि, वे करीब 10 साल से नरौली में ही घर बनाकर रहते थे। दुकान चलाकर जीवन-यापन करते थे।

    मृतक शंभूनाथ सिंह उर्फ नेताजी की फाइल फोटो

    बताया गया कि वरमाला की रस्म के समय हवाई फायरिंग हो रही थी। इसी दौरान शंभूनाथ की गोली लगने से मौत के बाद सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने बताया कि आपसी रंजिश की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, ग्रामीण स्तर पर किसी विवाद में घटना की आशंका है। वहीं, पुलिस भी इस बिंदू पर जांच कर रही है कि आसमानी फायरिंग के दौरान पेट में गोली कैसे लगी। 

    आरा में दुल्हन के चचेरे भाई की मौत

    वहीं, दूसरी तरफ भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में जयमाला के दौरान दुल्हन के चचेरे भाई की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक 25 वर्ष रोहित सिंह सैदपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह के पुत्र थे। मृतक के सीने के पास गोली के जख्म का निशान पाया गया है। मृतक रिश्ते में दुल्हन के चचेरे भाई लगते थे। 

    वारदात के बाद शादी की शहनाई की जगह चीख-पुकार मच गई। एसपी ने बताया कि घटना से संबंधित वीडियो फुटेज और अन्य जानकारी एकत्रित की जा रही है। आरोपित की पहचान सुनिश्चित की जा रही है। हालांकि, अभी तक वादी पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस अपने स्तर पर कानूनी कार्रवाई करने में लगी है।