Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद रेल मंडल में आंदोलन से ट्रेन परिचालन ठप, कई ट्रेनें रद, डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 11:29 AM (IST)

    झारखंड के धनबाद रेल मंडल में आंदोलन के चलते ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है। बिहार से झारखंड जाने वाली कई ट्रेनें रद कर दी गईं कुछ को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया और कुछ को डायवर्ट किया गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति जांचने का आग्रह किया है।

    Hero Image
    बिहार में ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित

    जागरण संवाददाता, पटना। झारखंड के धनबाद रेल मंडल में चल रहे आंदोलन के कारण शनिवार को ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। बिहार से झारखंड जाने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद करना पड़ा, कुछ को बीच रास्ते में समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) किया गया, जबकि कई लंबी दूरी की गाड़ियों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रद्द की गई ट्रेनें

    दानापुर मंडल के डीआरएम ने 20 सितम्बर को धनबाद मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद कर दिया। इनमें शामिल हैं 

    • 53348 (बरवाडीह–गोमो)  
    • 53357 (गोमो–बरवाडीह)  
    • 13331 (धनबाद–पटना)  
    • 53339 (चंद्रपुरा–धनबाद)  
    • 63542 (गोमो–आसनसोल)  
    • 53323 (सिंदरी टाउन–धनबाद)  

    डायवर्ट की गई ट्रेनें 

    आंदोलन के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक रास्तों से चलाया जा रहा है। इनमें ट्रेन नंबर 18310, 13152, 12260, 12988, 12382, 13554, 12019, 22303 और 09438 शामिल हैं। ये ट्रेनें गया–किऊल–आसनसोल या आसनसोल–जसीडीह–किऊल मार्ग से संचालित हो रही हैं, जिसके कारण यात्रा में अधिक समय लग सकता है।  

    शॉर्ट टर्मिनेशन और ऑरिजिनेशन

    कई ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त करना पड़ा। इनमें शामिल हैं-

    • 13305 (धनबाद–समस्तीपुर) को गोमो पर  
    • 13348 (पटना–बरकाकाना) को तोरी पर  
    • 13513 (आसनसोल–हटिया) को हजारीबाग रोड पर  
    • 13553 (आसनसोल–वाराणसी) को मध्य रेलखंड पर  
    • 12365 (पटना–रांची) को कोडरमा पर  
    • 22349 वंदे भारत (पटना–रांची) को गया पर  

    रेलवे की अपील 

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य लें। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था का उपयोग करने की सलाह दी गई है। रेलवे ने असुविधा के लिए खेद जताया है और स्थिति सामान्य होने तक धैर्य बनाए रखने की अपील की है।