Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में सेप्टिक टैंक बनाने नीचे उतरे दो चचेरे भाइयों की दम घुटने से मौत, मौके पर मची चीखपुकार

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 09:59 PM (IST)

    अगमकुआं थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में सेप्टिक टैंक बनाने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतक वैशाली जिले के राघोपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया घटना सुरक्षा में चूक का परिणाम प्रतीत होती है।

    Hero Image
    सेप्टिक टैंक बनाने नीचे उतरे दो श्रमिकों की दम घुटने से मौत। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना सिटी। अगमकुआं थाना क्षेत्र के चाणक्य नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में सोमवार की दोपहर सेप्टिक टैंक बनाने नीचे उतरे दो चचेरे भाई श्रमिकों की मौत दम घुटने से हो गई।

    दोनों वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम पहाड़पुर निवासी थे। इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। कार्य कर रहे अन्य श्रमिक भाग निकले।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव जब्त किए और पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा। अगमकुआं थानाध्यक्ष नीरज पांडे ने बताया कि यह घटना सुरक्षा उपायों में चूक का परिणाम है। इस मामले में छानबीन जारी है। स्वजनों द्वारा शाम तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया गया कि सेप्टिक टैंक की दीवार धंसने से दोनों श्रमिक मलबे के अंदर दब गए। प्रथमदृष्टया दोनों की मौत दम घुटने से हुई प्रतीत होती है। टैंक गहरा होने और मिट्टी में दबने से श्रमिकों की पुकार बाहर सुनी नहीं जा सकी।

    दोपहर लगभग एक बजे जब अन्य श्रमिक भोजन करने के लिए एकत्रित हुए, तब पता चला कि दो श्रमिक नहीं हैं। मृतक वैशाली जिले के राघोपुर स्थित पश्चिम पहाड़पुर निवासी कृष्णा राय के 20 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार व रामनरेश राय के 35 वर्षीय पुत्र रामबाबू राय हैं।

    मृतक नीरज चार भाइयों में था छोटा, हाल ही में हुआ था छेका

    स्वजनों ने बताया कि सुबह में दोनों चचेरे भाई गांव से मजदूरी करने पटना आए थे। नीरज चार भाइयों में सबसे छोटा था, उसकी चार बहनें भी हैं। उसका हाल में छेका हुआ था। वहीं, रामबाबू के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।

    comedy show banner