Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: बिहार के वाहन चालक ध्यान दें..., आज से दिखेगा ट्रैफिक का रियल टाइम अपडेट, इस एप से मिलेगी जानकारी

    Updated: Tue, 01 Oct 2024 09:21 AM (IST)

    बिहार में यातायात की लाइव जानकारी अब मैपल एप पर उपलब्ध होगी। इस एप पर राज्य के सभी जिलों की सड़कों की जानकारी रियल टाइम अपडेट की जाएगी। इसमें सड़क जाम वीआइपी मूवमेंट धरना-प्रदर्शन दुर्घटना आदि की सूचनाएं शामिल होंगी। इसके अलावा आम जनता भी एप पर तस्वीर के माध्यम से जानकारी अपडेट कर सकेगी। इस एप से वाहन मालिकों को जाम से निजात मिलेगी।

    Hero Image
    बिहार में ट्रैफिक को लेकर नई जानकारी(जागरण)

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: राज्य के सभी जिलों में अब यातायात से जुड़ी लाइव जानकारी अपडेट की जाएगी। आपके शहर में कौन सी सड़क कहां जाम है, कौन सी सड़क वीआइपी मूवमेंट या धरना-प्रदर्शन के कारण बाधित है, यह सारी जानकारियां वाहन चालकों को मैपल एप पर आनलाइन मिलेगी। बिहार पुलिस और मैप माई इंडिया पिछले एक पखवारे से इस सुविधा का ट्रायल कर रहा था जिसे एक अक्टूबर से लागू कर दिया जाएगा। बिहार चौथा राज्य है, जहां इस तरह की सुविधा दी जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस सुविधा का लाभ लेने के लिए मैपल एप डाउनलोड करना होगा। इसी एप पर सभी जिलों के शहरी और ग्रामीण सड़कों से जुड़ी जानकारी रियल टाइम अपडेट की जाएगी। मैपल एप पर तीन माध्यमों से यातायात से जुड़ी सूचनाएं अपडेट की जाएंगी।

    कंपनी के बेस मैप पर तो पहले से कई जानकारियां होंगी ही, इसके अलावा पुलिस की टीम भी लगातार जानकारियां अपडेट करेंगी। इसके लिए जिलास्तर पर वाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। इसके अलावा आम जनता भी एप पर तस्वीर के माध्यम से दुर्घटना या जाम जैसी जानकारी अपडेट कर सकेगी।

    यह सूचनाएं मिलेंगी :

    •  सड़क पर जलजमाव, डायवर्जन, ट्रैफिक लाइट की विफलता आदि।
    •  विरोध-प्रदर्शन, वीआइपी मूवमेंट, दुर्घटना आदि की सूचना।
    •  ब्लैकस्पाट, खतरनाक मोड़, गति-अवरोधक की जानकारी।
    •  अस्पताल, पेट्रोल पंप, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरे आदि की जानकारी।

    ये भी पढ़ें

    Bihar News: पटना हाईकोर्ट के जज का रुका 10 महीने का वेतन, तो अब सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को दिया बड़ा आदेश