Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Tourism: बिहार के 6 जिले विदेशियों की पहली पसंद, देशी पर्यटकों ने भी तोड़ा रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी लिस्ट यहां

    By Rajat Kumar Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Sun, 04 Feb 2024 09:42 AM (IST)

    Bihar News बिहार में देसी पर्यटकों का नया रिकार्ड बना है। पहली बार राज्य में घूमने वाले पर्यटकों का आंकड़ा आठ करोड़ के पार गया है। पिछले साल 2023 में कुल आठ करोड़ 21 लाख 32 हजार 277 पर्यटकों ने बिहार भ्रमण किया। इनमें आठ करोड़ 15 लाख 85 हजार 701 देसी पर्यटक रहे। विदेशी पर्यटकों की कुल संख्या पांच लाख 46 हजार 576 रही।

    Hero Image
    बिहार के 6 जिले बने पर्यटकों की पहली पसंद (जागरण)

    कुमार रजत, पटना। Tourist Places in Bihar: बिहार में देसी और विदेशी पर्यटकों का नया रिकार्ड बना है। पहली बार राज्य में घूमने वाले पर्यटकों का आंकड़ा आठ करोड़ के पार गया है। पिछले साल 2023 में कुल आठ करोड़ 21 लाख 32 हजार 277 पर्यटकों ने बिहार भ्रमण किया। इनमें आठ करोड़ 15 लाख 85 हजार 701 देसी पर्यटक रहे। विदेशी पर्यटकों की कुल संख्या पांच लाख 46 हजार 576 रही। इसके पहले सर्वाधिक तीन करोड़ 47 लाख पर्यटक कोरोना काल से पहले वर्ष 2018 में आए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदेशी पर्यटकों में लगातार वृद्धि

    विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी कोरोना काल के बाद लगातार वृद्धि हुई है, मगर अब भी यह नए रिकार्ड से काफी दूर है। राज्य में सर्वाधिक विदेशी पर्यटक वर्ष 2019 में आए थे।

    उस साल दस लाख 93 हजार विदेशी बिहार आए थे। इस हिसाब से वर्ष 2023 में विदेशी सैलानियों का आंकड़ा लगभग आधा ही है। 

    देसी पर्यटकों को भाया राजगीर, विदेशियों को गया-बोधगया  

    ग्लास ब्रिज, नेचर व जंगल सफारी जैसे नए आकर्षणों के साथ राजगीर देसी पर्यटकों का सबसे चहेता पर्यटन केंद्र रहा। सिर्फ राजगीर में सर्वाधिक तीन करोड़ 32 लाख से अधिक पर्यटक एक साल में आए। इसमें इस बार लगने वाले मलमास मेले की भी बड़ी भूमिका रही।

    पटना 76 लाख से अधिक देसी पर्यटकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद गया रहा जहां पिछले साल कुल 96 हजार 328 विदेशी सैलानी आए। विदेशी पर्यटकों के मामले में 88 हजार 646 पर्यटकों के साथ वैशाली दूसरे और 87 हजार 899 पर्यटकों के साथ गया तीसरे स्थान पर रहा।  

    ये 6 जिले विदेशियों के लिए भी पहली पसंद

     
    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: विजय सिन्हा जैसा ही हाल होगा अवध बिहारी चौधरी का? 12 फरवरी को हो सकता है बड़ा खेला

    Bihar Cabinet Portfolio: बिहार में मंत्रालय का हो गया बंटवारा, जानें किसे मिला कौन-सा विभाग, पढ़ें पूरी लिस्ट