Move to Jagran APP

गर्मी से हैं परेशान! मात्र 350 रूपये खर्च कर हो जाइए कूल-कूल

गर्मी के मौसम में ककोलत जलप्रपात का अानंद उठाने के लिए अब मात्र 350 रूपये खर्च करना होगा। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के नये टूर पकैज में काफी कुछ है जो पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Fri, 14 Apr 2017 11:58 AM (IST)Updated: Fri, 14 Apr 2017 09:39 PM (IST)
गर्मी से हैं परेशान! मात्र 350 रूपये खर्च कर हो जाइए कूल-कूल
गर्मी से हैं परेशान! मात्र 350 रूपये खर्च कर हो जाइए कूल-कूल

पटना [जेएनएन]। गर्मी के मौसम में यदि आप ठंडा-ठंडा कूल-कूल होना चाहते हैं तो शिमला या मनाली जाने की जरूरत नहीं है और न हीं हजारों रूपये खर्च करने की जरूरत। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने नये टूर पैकेज की घोषणा की है। इसमें मात्र 350 रूपये खर्च कर ककोलत जलप्रपात का मजा ले सकते हैं। निगम की वातनुकूलित बस आपको ककोलत ले जायेगी। साथ ही पावापुरी का भी भ्रमण करवायेगी।

loksabha election banner

गर्मी के मौसम में ककोलत जलप्रपात का आनंद उठाने का मजा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम उपलब्ध कराएगा। गर्मी की शुरूआत होते ही ककोलत के लिए टूर पैकेज की घोषणा की है। रविवार को इसकी शुरुआत होगी।

प्रत्येक शनिवार और रविवार को ककोलत के लिए टूर पैकेज के लिए होटल कौटिल्य विहार से वातानुकूलित बसें खुलेंगी। ककोलत टूर पैकेज के तहत पावापुरी पर्यटन स्थल का भी भ्रमण कराएगी।

ककोलत बिहार के नवादा जिला में है। नवादा से 35 किमी दूरी पर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। सात पर्वत श्रृंखलाओं से जल प्रवाहित होकर गिरता है। यहां गर्मी के मौसम में ठंड जैसा वातावरण रहता है।

यह भी पढ़ें: बिहार: जो ताड़ के पेड़ पर चढ़कर दिखायेगा उसे ही मिलेगा नीरा का लाइसेंस

पहाड़ी से ठंडा पानी गिरता है। यहां स्थान करने की भी व्यवस्था है। पर्यटक स्नान भी करते हैं। ककोलत जाने के क्रम में पर्यटन बस पावापुरी जाएगी। जलमंदिर का भ्रमण कराएगी। पर्यटन बस शनिवार और रविवार को सुबह सात बजे होटल कौटिल्य विहार से खुलेगी और शाम आठ बजे पटना वापस आएगी।

यह भी पढ़ें: बिहार का एक स्टेशन: यहां ट्रेन रूकते ही पत्नियां हो जाती हैं फरार, जानिए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.