संभाला कार्यभार, कहा- संरक्षा, समय पालन व सुरक्षा हमारी प्राथमिकता : डीआरएम
विनोद कुमार ने अपने करियर की शुरुआत पश्चिम रेलवे के कोटा मंडल में सहायक मंडल अभियंता के रूप में की थी। उन्होंने पश्चिम रेलवे के कोटा वड़ोदरा रतलाम मंडल पूर्व रेलवे के हावड़ा आसनसोल मंडल मेट्रो रेलवे और निर्माण विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। रेलवे के परिचालन अनुरक्षण और निर्माण क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव है।

जागरण संवाददाता, पटना। विनोद कुमार ने बुधवार को पूर्व मध्य रेल, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के रूप में जयंत कुमार चौधरी से कार्यभार ग्रहण किया। 1995-बैच के भारतीय रेल अभियंत्रण सेवा (आइआरएसई) के अधिकारी विनोद कुमार ने दिल्ली कालेज आफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक और आइआइटी, रूड़की से एमटेक की डिग्री हासिल की है।
विनोद कुमार ने अपने करियर की शुरुआत पश्चिम रेलवे के कोटा मंडल में सहायक मंडल अभियंता के रूप में की थी। उन्होंने पश्चिम रेलवे के कोटा, वड़ोदरा, रतलाम मंडल, पूर्व रेलवे के हावड़ा, आसनसोल मंडल, मेट्रो रेलवे और निर्माण विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। रेलवे के परिचालन, अनुरक्षण और निर्माण क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव है। दानापुर मंडल में योगदान से पहले वे रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए), दिल्ली में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत थे।
पदभार ग्रहण करने के बाद विनोद कुमार ने मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और रेल से संबंधित चल रहे विकास कार्यों व परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संरक्षा, समय पालन, सुरक्षा और आधारभूत संरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल कार्यों को सुगम और पारदर्शी ढंग से संपन्न करने पर जोर दिया।
उन्होंने ने कहा कि मेरी प्राथमिकता मंडल में रेल सेवाओं को और बेहतर बनाना, संरक्षा सुनिश्चित करना और सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना है। दानापुर मंडल में उनके नेतृत्व में रेल विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।