Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Update: सूरज में गर्मी के साथ ठंड पड़ रही नर्म, पटना समेत कई जिलों में तापमान बढ़ने से राहत

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Wed, 08 Feb 2023 07:53 AM (IST)

    Bihar Weather Update अगले 12 फरवरी तक जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्रायः साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है

    Hero Image
    वसंत ऋतु का आगमन होते ही सेमल के पेड़ में खिले लाल-लाल फूल। छाया : अजीत कुमार

    पटना, जागरण संवाददाता। पटना समेत प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है। दिन में धूप निकलने के साथ पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य जिलों के तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने के साथ तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने से ठंड का प्रभाव कम होगा। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की वृद्धि के साथ 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री की वृद्धि के साथ 12.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ समस्तीपुर के पूसा में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित पूर्णिया में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना रहा। 

    उत्तर बिहार की बात करें तो सुबह में हल्की ठंड के बाद दिन में धूप निकली तो राहत मिली। वरीय मौसम विज्ञानी डा. ए सत्तार ने कहा कि अब धीरे-धीरे गर्मी की रफ्तार तेज होगी। दिन में आसमान साफ व धूप निकलेगी। सुबह व शाम ठंड का अहसास होगा। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन पर. उच्च अध्ययन केन्द्र डा राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मुताबिक मंगलवार का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

    अगले पांच दिनों तक आसमान साफ और मौसम रहेगा शुष्क

    ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र डा राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने अगले 12 फरवरी तक का पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान की अवधि मेंउत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्रायः साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है। इस अवधि में लगातार पछिया हवा 6 से 8 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।

    न्यूनतम तापमान में वृद्धि

    मंगलवार को राजधानी के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री, गया में 2.8, औरंगाबाद में 0.2, रोहतास में दो, सारण में 0.2, सिवान में 1.6, पूर्वी चंपारण में एक, मुजफ्फरपुर में एक, वाल्मीकि नगर में 1.2, शेखपुरा में 1.1, जमुई में 1.1, बांका में 1.1, भागलपुर में 1.9, खगड़िया में 0.8, सुपौल में 0.4, फारबिसगंज में 1.2 डिग्री सेल्सियस की आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। वही नवादा, सबौर, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा के न्यूनतम तापमान में आंशिक कमी दर्ज की गई।

    अधिकतम तापमान में वृद्धि

    पटना के अधिकतम तापमान में चार डिग्री, गया में 2.3 डिग्री, औरंगाबाद में 3.1, रोहतास में 2.6, नवादा में 1.7, जमुई में 3.7, बांका में 0.3, सारण में 1.3, मुजफ्फरपुर में दो, पूर्वी चंपारण में 2.7, वाल्मीकि नगर में 1.6, सीतामढ़ी में चार, दरभंगा में 1.6, समस्तीपुर में 1.4, बेगूसराय में 5.4, शेखपुरा में 2.1, जमुई में 3.7, बांका में 0.3, भागलपुर में 0.2, कटिहार में 2.8, पूर्णिया में एक, अररिया में 0.6, फारबिसगंज में 0.2, किशनगंज में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।