बिहार में शुरू हुआ गैंगवार, रणवीर सेना के पूर्व एरिया कमांडर सहित तीन की हत्या
बिहार में एक बार फिर से गैंगवार शुरू हो गया है। सासाराम में पचपोखरी नरसंहार का मुख्य अभियुक्त व प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना का पूर्व एरिया कमांडर सहित ...और पढ़ें

पटना [जागरण टीम]। बिहार में एक बार फिर से गैंगवार शुरू हो गया है। सासाराम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर बराढ़ी के समीप नहर पथ पर मंगलवार की रात रणवीर सेना के पूर्व एरिया कमांडर व पचपोखरी नरसंहार का मुख्य आरोपी धनजी गैंगवार में अपने दो सहयोगियों के साथ मारा गया। मरने वालों में एक स्कार्पियो चालक व दूसरा रिश्तेदार बताया जाता है।
धनजी नोखा थाना क्षेत्र के नारन गांव का निवासी था. जबकि चालक शशि पांडेय उसी थाना क्षेत्र के कुरी और मंटू सिंह भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के सहेजनी गांव का रहने वाला था। मंटू धनजी काा रिश्तेदार बताया जाता है। तीनों के शव घटना स्थल पर गोलियों से छलनी पाए गए। वहीं दो अंगरक्षकों के लापता होने की बात बताई जा रही है।
एसडीपीओ आलोक रंजन के अनुसार धनजी के साथ उसकी स्कार्पियो में पांच लोगों को देखे जाने की बात कही जा रही है, जो बराढ़ी से शाहपुर जा रहे थे। घटना स्थल से उक्त स्कार्पियो भी गायब है। दोनों अंगरक्षक हाल ही में धनजी से जुड़े थे, जिससे संभावना जताई जा रही है कि यह हत्या गैंगवार या भीतरघात में की गई हो सकती है।
धनजी पर हत्या के दर्जन भर मामले दर्ज हैं। साथ ही अपहरण, लूट व रंगदारी जैसे अन्य मामलों में भी वह वांछित था। वह हाल ही में जेल से जमानत पर छूट कर आया था। रणवीर सेना के मुखिया ब्रह्मेश्वर सिंह का धनजी काफी करीबी था। वह रणवीर सेना का नोखा समेत आसपास के क्षेत्र का एरिया कमांडर भी था। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।