Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन आइएएस अधिकारियों का तबादला, पटना समेत 17 जिलों के डीडीसी बदले, देखिए पूरी लिस्‍ट

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Wed, 25 May 2022 08:05 PM (IST)

    तीन आइएएस अधिकारियों के साथ बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों को जिलों में उपविकास आयुक्‍त के पद पर भेजा गया है। दरभंगा के डीडीसी रहे तनय सुल्‍तानियां अब पटना के डीडीसी होंगे। अम्र‍िसा वैंस को दरभंगा का उपविकास आयुक्‍त बनाया गया है।

    Hero Image
    बिहार के तीन आइएएस अधिकारियों का तबादला। सांकेतिक तस्‍वीर

    पटना, राज्य ब्यूरो। Transfer and Posting of Officers: राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के तीन अधिकारियों का तबादला किया है। वहीं बिहार प्रशासनिक सेवा (Bihar Administrative Service) के 14 अधिकारियों को विभिन्न जिलों में उप विकास आयुक्त (DDC) बनाया गया है। ये सचिवालय और जिलों में विभिन्न पदों पर तैनात थे। कुल 17 जिलों में नए उप विकास आयुक्त भेजे गए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तनय सुल्‍तानिया बनाए गए पटना के डीडीसी  

    सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक अमित कुमार को बिहार संवाद समिति के प्रबंध निदेशक एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। तनय सुल्तानिया (Tanay Sultania) को पटना का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। वे दरभंगा में इसी पद पर थे। अरवल की उप विकास आयुक्त अम्रिषा वैंस को इसी पद पर दरभंगा भेजा गया है। शिवहर के उप विकास आयुक्त विनोद दूहन को गया में इसी पर पर भेजा गया है। गया के उप विकास आयुक्त सुमन कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में भेजा गया है। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुमन फिलहाल पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहेंगे।

    बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारी बने डीडीसी

    सरकार ने 14 जिलों में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नया उप विकास आयुक्त बनाया है।  मो. नैयर इकबाल को नवादा, अमरेंद्र मोहन सिंह को औरंगाबाद, सुधीर कुमार को लखीसराय, पारितोष कुमार को जहानाबाद और चित्रगुप्त कुमार को वैशाली डीडीसी पद पर भेजा गया है। वहीं कौशलेंद्र कुमार को बांका, महेंद्र पाल को बक्सर, गजेंद्र कुमार सिंह को कैमूर, शशि शेखर चौधरी को जमुई, संतोष कुमार को खगड़‍िया, अखिलेश कुमार सिंह को समस्तीपुर, रवींद्र कुमार को अरवल, सुधांशु कुमार सिंह को शिवहर एवं अरुण कुमार झा को शेखपुरा का डीडीसी बनाया गया है।  

    • सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक अमित को अतिरिक्त प्रभार
    • बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने डीडीसी
    • अरवल की डीडीसी का दरभंगा तबादला 
    • तनय सुल्‍तानिया बने पटना के डीडीसी 

    comedy show banner
    comedy show banner