Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में बिहार के तीन CRPF जवानों की मौत, जहानाबाद के रितेश ने की थी फायरिंग

    By Rahul KumarEdited By:
    Updated: Mon, 08 Nov 2021 03:13 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में बिहार के तीन जवानों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि जहानाबाद के रहने वाले रितेश रंजन ने फायरिंग कर दी जिसकी वजह से कुल चार जवानों की मौत हो गई। जिसमें तीन बिहार के आराकैमूर और रोहतास के करने वाले हैं।

    Hero Image
    छत्तीसगढ़ के सुकमा में बिहार के तीन जवानों की मौत। साभार एएनआइ

    पटना, जागरण टीम। बिहार में सोमवार को नहाय खाय के साथ ही छठ महापर्व का आरंभ हो गया। छठ के पहले दिन ही छत्तीसगढ़ के सुकमा से बिहार के लिए बुरी खबर सामने आई। सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद अपने साथियों पर गोली चला थी। इस फायरिंग में चार जवानों की मौत हो गई। जिसमें तीन जवान बिहार के आरा, कैमूर और रोहतास के रहने वाले हैं। फायरिंग की यह घटना रविवार की देर रात करीब एक बजे सुकमा के मरईगुड़ा थाना के लगमपल्ली 50वी बटालियन कैंप की है। बिहार के तीन जवानों की मौत की खबर से लोग गमगीन हैं। बताया जाता है कि गोली चलाने वाला जवान रितेश रंजन भी बिहार के जहानाबाद  का रहने वाला है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो माह पहले घर आया था रितेश

    आरोपित जवान रितेश रंजन जहानाबाद जिले के घोसी थाना अंतर्गत वैना का रहने वाला बताया जा रहा है। रितेश के चाचा सतीश सिंह ने का कहना है कि रितेश रंजन दो माह पहले वह छुट्टी में घर भी आया था। पंचायत चुनाव के दरम्यान भी घर आने की बात कह रहा था लेकिन नहीं आ सका। चाचा के अनुसार एक सप्ताह पहले उससे मोबाइल पर बात हुई थी। बातचीत में कहीं से कोई तनाव का एहसास नहीं हो रहा था। 2011 में नौकरी ज्वाइन करने के बाद 2014 में उसकी शादी हुई थी। जवान का तीन साल का एक बच्चा भी है जो अपनी मां के साथ जहानाबाद शहर में किराए के मकान में रहता है। जवान के छोटे भाई की पत्नी  छठ भी कर रही है गांव में ही पूरा आयोजन हो रहा है।

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए घटना में कैमूर के नोआं थाने के सातोवती गांव के महेन्द्र कुमार के बेटे धनजी आरा के बिहिया थाने के हरदिया गांव के रहने वाले रामजी यादव के बेटे राजमणि कुमार यादव, और रोहतास के संझौली थाने के गरुरा गांव के रामबचन सिंह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार को फायरिंग के दौरान गोली लगी।