Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार सरकार के ये मंत्री हैं हथियार के शौकीन; बंदूक, रिवाल्‍वर और राइफल वाले हैं ये माननीय

    By Shubh Narayan PathakEdited By:
    Updated: Sat, 01 Jan 2022 12:51 PM (IST)

    बिहार सरकार के मंत्रियों की संपत्ति का ब्‍यौरा सार्वजन‍िक कर दिया गया है। इसमें कई रोचक जानकारियां सामने आ रही हैं। बिहार सरकार के कई मंत्री हथियार रखने के शौकीन हैं। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी संपत्ति का ब्‍योरा दाखिल किया है।

    Hero Image
    बिहार सरकार के ये मंत्री हैं हथियाराें के शौकीन। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    पटना, जागरण टीम। बिहार सरकार के मंत्रियों की संपत्ति का ब्‍यौरा सार्वजन‍िक कर दिया गया है। इसमें कई रोचक जानकारियां सामने आ रही हैं। बिहार सरकार के कई मंत्री हथियार रखने के शौकीन हैं। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन, लेसी सिंह और नारायण प्रसाद जैसे मंत्रियों ने अपने हलफनामे में अपने हथियारों का ब्‍योरा दिया है। प्रदेश सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन रायफल- रिवाल्वर से लेकर ट्रेडमिल तक के शौकीन हैं। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी संपत्ति का ब्‍योरा दाखिल किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतना ही नहीं मूल रूप से प्रोफेसर रहे संतोष कुमार अपने पास लैपटाप, आइपैड, एयरोट्राइ बाइसाइकिल जैसी चीजें भी रखते हैं। मंत्री ने संपत्ति घोषाणा में जानकारी दी है कि उनके पास नकद 80 हजार रुपये हैं और अलग-अलग बैंक खातों में करीब 10.80 लाख रुपये जमा हैं। मंत्री के पास दो सौ ग्राम सोना भी है जिसकी कीमत लाख रुपये है। मंत्री के पास कृषि योग्य पांच एकड़ से ज्यादा जमीन है।

    बंदूक रखती हैं मंत्री लेसी सिंह

    खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह की घोषित संपत्ति में 12 बोर की एक बंदूक भी है। उनके पास 1 लाख 74 हजार रुपये और पुत्र आयुष आनंद के पास 4 लाख 95 हजार 790 रुपये नकद है। उनके बैंक खाते में करीब 6 लाख रुपये जमा है। बीमा प्रीमियम के तौर पर 28 लाख 91 हजार जमा कर चुकी हैं। उनके पास एक फाच्र्यूनर गाड़ी, दो बोलेरो और दो ट्रक है। 100 ग्राम सोने के जेवरात और 500 ग्राम चांदी के जेवरात है। सात एकड़ 33 डिसमिल कृषि योग्य भूमि है। लेसी सिंह के ऊपर 53 लाख 78 हजार रुपये की देनदारी भी है।

    ये भी पढ़ें, नीतीश कुमार से अधिक धनवान हैं उनके बेटे निशांत, बिहार के मुख्‍यमंत्री के पास हैं इतनी अधिक गायें

    नारायण प्रसाद गाड़‍ियों और बंदूक के शौकीन

    पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद गाड़ि‍यों और बंदूक के शौकीन हैं। उनके पास जीप, एक कार और इनोवा है। इसके अलावा एक बंदूक और एक लाख 75 हजार की एक रिवाल्वर भी है। उनके पास एक लाख 70 हजार नकद है, जबकि बैंक खाते में 19 लाख रुपए से अधिक जमा है। पर्यटन मंत्री के पास चार एकड़ जबकि उनकी पत्नी के पास तीन एकड़ से अधिक कृषि भूमि है। मंत्री ने हाल ही में साढ़े चार लाख का कार लोन भी लिया है।

    ये भी पढ़ें, बिहार का कौन सा मंत्री सबसे अधिक मालदार, मुख्‍यमंत्री रखते हैं सिलाई की मशीन

    राइफल व रिवाल्वर के मालिक हैं श्रवण कुमार

    ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार राइफल व रिवाल्वर के शौकीन हैं। मंत्री ने 21 दिसंबर को घोषित किए संपत्ति संबंधित ब्योरे की जानकारी में बताया है कि उनके पास 50 हजार रुपये कीमत की एंबेसेडर कार, 13 लाख मङ्क्षहद्रा एक्सयूवी और आठ लाख की बोलेनो कार है। श्रवण कुमार के पास महज 55 हजार रुपये नकद है। हालांकि मंत्री से ज्यादा उनकी पत्नी मंजू कुमारी नकद रखतीं हैं।