Bihar Weather: अभी नहीं मिलेगी गर्मी और गर्म हवा से राहत, 11 शहरों में लू का अलर्ट
Bihar Weather 42.8 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। शुक्रवार को प्रदेश के आठ जिलों पूर्णिया सुपौल फारबिसगंज सबौर मोतिहारी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना: पटना समेत प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। गर्म हवाएं कर बरपा रही हैं। पटना व इसके आसपास सूर्य के तल्ख तेवर के साथ उष्ण लहर जैसी स्थिति बनी रही है। शुक्रवार को पटना दिल्ली से भी ज्यादा गर्म रहा। दिल्ली के सफदरगंज में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं पटना का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
खगड़िया सबसे गर्म
42.8 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। शुक्रवार को प्रदेश के आठ जिलों, पूर्णिया, सुपौल, फारबिसगंज, सबौर, मोतिहारी, खगड़िया, कटिहार जिले में हीट वेव (लू) का प्रभाव रहा। वहीं शेष जिलों में मौसम सामान्य बना रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हफ्ते भर लोगों को गर्मी व गर्म हवा से राहत मिलने वाली नहीं है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक उष्ण लहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
लू को लेकर अलर्ट
अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 11 शहरों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, सुपौल, जमुई, बांका और भागलपुर जिलों के लिए हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी संजय कुमार ने बताया कि प्रदेश में पछुआ की मजबूत स्थिति बने होने से राजस्थान से गर्म हवा का प्रवाह होने से प्रदेश में बीते चार दिनों से हीट वेव जारी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।