Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वृक्ष हमारे जीवन का आधार : बीडीओ

    वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वृक्ष के बिना पृथ्वी पर जीव की परिकल्पना संभव नहीं है।

    By Edited By: Updated: Sun, 03 Jul 2016 01:35 AM (IST)

    पटना। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वृक्ष के बिना पृथ्वी पर जीव की परिकल्पना संभव नहीं है। पृथ्वी को बचाए रखने के लिए इनका होना आवश्यक है। दैनिक जागरण ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है और हमें इसमें बढ़ -चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये बातें शनिवार को दैनिक जागरण के 'मिशन एक करोड़ पौधे' कार्यक्रम के तहत प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तारेगना में पौधारोपण अभियान के मौके पर बीडीओ कृष्ण मुरारी ने कही। इस अवसर पर जीपीएस भिखारी चरण प्रसाद, विद्यालय प्रभारी प्राचार्य शैलेंद्र कुमार सिन्हा, सहायक शिक्षिका सारिका कुमारी, शिखा रानी, पुष्पा कुमारी, विद्या देवी समेत छात्र-छात्राएं व अन्य गण्यमान्य मौजूद थे।

    -----------------

    मुहिम को सलाम : अध्यक्ष

    नौबतपुर : सूबे को हरा भरा बनाने की चाहत को लेकर दैनिक जागरण के मिशन एक करोड़ पौधरोपण अभियान का हिस्सा नौबतपुर भी बना। शनिवार को नगर पंचायत परिसर में नगर अध्यक्ष कौशल कौशिक ने पौधरोपण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। जागरण की मुहिम को वो सलाम करते हैं। पौधारोपण कार्यक्रम में पार्षद राजकुमार पासवान, सुरेन्द्र साहनी, सुभाष कुमार, उषा कौशिक समेत कई लोगों ने भाग लिया।

    ----------------------

    पर्यावरण के लिए पौधा लगाएं नागरिक

    संवाद सहयोगी, पालीगंज : पालीगंज प्रखंड के रामपुर नगवा ग्राम पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अखितयरपुर में मुखिया रविश कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक व बच्चों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधे की देखरेख करने की शपथ ली गई। महिला प्रतिनिधियों में उत्साह दिखा। मौके पर मुखिया रविश कुमार, उपमुखिया असलम हुसैन, प्रधानाध्यापिका सरोज कुमारी, माता समिति की अध्यक्ष आरती कुमारी, वार्ड सदस्य संध्या देवी, जेपी सिंग, जयमंगल शर्मा, शिक्षक डॉ मृणाल, आदि ने भाग लिया।

    -------------------

    पौधों को संतान की तरह पालें

    संवाद,सूत्र मोकामा : दैनिक जागरण के मिशन में मोकामा के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीआरपीएफ के मोकामा घाट स्थित ग्रुप केंद्र में डीआइजी गोपाल लाल मीना की अगुवाई में अधिकारियों व जवानों ने वृक्ष लगाकर अभियान को सफल बनाया। मौके पर कमाडेंट डीके चौधरी, डिप्टी कमाडेंट प्रशासन सुजीत कुमार, सहायक कमाडेंट अनीश कुमार सिन्हा, असिस्टेंट कमाडेंट शाहिद मासूम समेत अन्य अधिकारियों व जवानों ने पौधरोपण किया। डीआइजी ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए प्रत्येक मनुष्य को वृक्ष लगाकर उसे संतान की तरह पालना चाहिए। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ बीएन सिंह, सभापति रेणु देवी की अगुवाई में मोकामा सरमेरा पथ पर अभियान चलाया गया। वार्ड पार्षदों में लाला गणेश प्रसाद, मोहन सिंह, संभू नाथ दास, राजेश पासवान, सुमित्रा देवी समेत अन्य ने पेड़ लगाए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रौशन कुमार की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई पौधे लगाए।