बिहार में आ गया गर्मी का मौसम, पांच दिनों बाद तापमान में चार डिग्री तक का हो सकता है इजाफा
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि पांच दिनों बाद बिहार के मौसम का तेवर और तल्ख हो जाएगा। 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज रहा सबसे गर्म ...और पढ़ें

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather News: प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले पांच दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि के आसार हैं। मौजूदा समय में प्रदेश का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस है। पछुआ व उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव है। प्रदेश में 10-12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है, जो सतह से 1.5 किमी उपर तक प्रभावी है। इसके प्रभाव से मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा, आसमान भी साफ रहेगा। इससे गर्मी का प्रभाव अधिक होगा। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर देखने को मिला।
14 से 16 के आसपास रहा राज्य का औसत तापमान
बुधवार को सबसे कम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस गया में दर्ज किया, जबकि सबसे अधिक 33.2 डिग्री फारबिसगंज में दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश का न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान
जिला अधिकतम न्यूनतम
पटना 32.2 15.4
गया 30.2 13.0
औरंगाबाद 30.5 13.6
भागलपुर 32.6 17.5
फारबिसगंज 33.2 18.2
मोतिहारी 33.0 17.0
मुजफ्फरपुर 29.8 18.1
पूर्णिया 31.5 16.3
सुपौल 32.2 18.4
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।