Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैशाली में बने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप का लोकार्पण 29 को

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 06:04 PM (IST)

    लोकार्पण समारोह में दुनिया भर के करीब 15 देशों के बौद्ध धर्मावलंबी और बौद्ध भिक्षु बिहार आ रहे हैं। यह बिहार के लोगों के लिए गौरव का क्षण होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप के निर्माण कार्य का लगातार निरीक्षण किया ताकि निर्माण कार्य विशिष्ट ढंग से जल्द से जल्द पूरा हो सके।

    Hero Image
    बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप का लोकार्पण 29 को

    राज्य ब्यूरो, पटना। वैशाली में बने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप का लोकार्पण 29 जुलाई काे किया जाएगा। भव्य स्तूप का निर्माण 72 एकड़ जमीन पर राजस्थान के गुलाबी पत्थरों से किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने एक्स हैंडल पर इस आशय की सूचना को साझा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने लिखा कि लोकार्पण समारोह में दुनिया भर के करीब 15 देशों के बौद्ध धर्मावलंबी और बौद्ध भिक्षु बिहार आ रहे हैं। यह बिहार के लोगों के लिए गौरव का क्षण होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप के निर्माण कार्य का लगातार निरीक्षण किया ताकि निर्माण कार्य विशिष्ट ढंग से जल्द से जल्द पूरा हो सके। इस परिसर का स्वरूप पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी काफी अच्छा बनाया गया है ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को सुखद अनुभूति हो।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप के प्रथम तल पर भगवान बुद्ध का पावन अस्थि कलश स्थापित किया गया है जो स्मारक का प्रमुख केंद्र बिंदु होगा। भगवान बुद्ध का अस्थि अवशेष छह जगहों से प्राप्त हुआ जिसमें वैशाली के मड स्तूर से मिला अस्थि अवशेष सबसे प्रमाणिक है। इसका जिक्र चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी अपनी पुस्तक में किया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वैशाली ऐतिहासिक और पौराणिक भूमि है। इसने दुनिया को पहला गणतंत्र दिया। यह नारी सशक्तिकरण की भी भूमि रही है। बौद्ध धर्मावलंबियों के संघ में पहली बार यहीं महिलाओं को शामिल किया गया। यह स्तूर बिहार की सांस्कृतिक धरोहर और वैश्विक बौद्ध विरासत का भव्य प्रतीक है। बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप न केवल वैशाली को वैश्विक बौद्ध मानचित्र पर प्रतिष्ठित करेगा बल्कि पर्यटन, संस्कृति और रोजगार को भी नयी दिशा देगा।