Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में शहीद दिवस पर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 01:04 PM (IST)

    शहीद दिवस पर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि यहां सात अमर शहीद उमाकांत प्रसाद सिंह रामानंद सिंहसतीश प्रसाद झा जगतपति कुमार देवीपद चौधरी राजेंद्र सिंह व रामगोविंद सिंह द्वारा दी गयी कुर्बानियों को याद किया गया। शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

    Hero Image
    शहीद दिवस पर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    राज्य ब्यूरो, पटना। शहीद दिवस पर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजकीय समारोह में अपनी श्रद्धांजलि दी। राजकीय समारोह का आयोजन शहीद स्मारक परिसर में किया गया।

    यहां सात अमर शहीद, उमाकांत प्रसाद सिंह, रामानंद सिंह,सतीश प्रसाद झा, जगतपति कुमार, देवीपद चौधरी, राजेंद्र सिंह व रामगोविंद सिंह द्वारा दी गयी कुर्बानियों को याद किया गया। शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

    इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री श्याम रजक सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। सभी ने सचिवालय परिसर स्थित शहीद पार्क में अमर जवान ज्योति समक्ष भी पुष्प चक्र अर्पित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा. एस सिद्धार्थ, सचिव कुमार रवि व प्रमंडलीय आयुक्त डा. चंद्रशेखर सिंह ने भी शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।