क्या पटना की मेयर के बेटे ने पार्षद पिंकी को मारी थी आंख? छह साल बाद हो गया क्लीयर
छह साल पहले वार्ड 21 की तत्कालीन निगम पार्षद पिंकी कुमारी ने महापौर के बेटे शिशिर कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने आंख मारी। सशक्त स्थाई समिति के सदस्य डा. इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी (वार्ड 48) एवं वार्ड पार्षद सतीश गुप्ता (पार्षद 47) के विरुद्ध कदमकुआं थाने में मामला दर्ज कराया था।

जागरण संवाददाता, पटना। पटना की महापौर सीता साहू के पुत्र व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शिशिर कुमार पर छह वर्ष पहले वार्ड - 21 की तात्कालीन पार्षद पिंकी कुमारी ने आंख मारने का आरोप लगाया था। आपसी सहमती के बाद छह साल बाद यह विवाद समाप्त हो गया।
अगस्त 2019 का है मामला
अगस्त 2019 में नगर निगम की बैठक के दौरान वार्ड 21 की तत्कालीन निगम पार्षद पिंकी कुमारी ने महापौर के बेटे पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जब हम पाटलिपुत्र अंचल कार्यालय के कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत कर रहे थे, तब मेयर पुत्र शिशिर कुमार ने उन्हें आंख मारी।
दो और के खिलाफ की गई थी शिकायत
पिंकी कुमारी ने शिशिर कुमार के अलावा सशक्त स्थाई समिति के सदस्य डा. इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी (वार्ड 48) एवं वार्ड पार्षद सतीश गुप्ता (पार्षद 47) के विरुद्ध कदमकुआं थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसकी जांच चल रही थी।
गलतफहमियां थीं, जो अब खत्म हो गईं
इसके साथ ही पिंकी ने उनके द्वारा जान से मारने की धमकी और छेड़खानी का आरोप लगाया था। महापौर पुत्र ने बताया कि आपस में कुछ गलतफहमियां हो गई थीं, जो अब खत्म हो चुकी है। शिशिर ने पूर्व निगम पार्षद पिंकी कुमारी को धन्यवाद दिया।
महापौर के पुत्र आए थे मेरे घर
मामले को लेकर पिंकी ने कहा कि हमने शिशिर को माफ कर दिया है। उन्होंने बताया कि महापौर के पुत्र मेरे घर आए थे। उन्होंने इस संबंध में हमसे बात की। उन्होंने बताया कि क्या हुआ था क्या नहीं। उनकी बातें सुनकर मैंने केस वापस ले लिया।
हमारा मुख्य पेशा जनता की सेवा करना
उन्होंने कहा कि शायद कुछ गलतफहमियां हुई होंगी। उन्होंने कहा कि शिशिर हमारे परिवार की तरह हैं। उन्होंने कहा कि मैं सीता साहू का सम्मान करती हूं। पिंकी ने कहा कि हम लोग राजनीति करते हैं। हमारा मुख्य पेशा जनता की सेवा करना है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।