सुधरेगा तापमान, पटना समेत कई हिस्सों में छाई रहेगी धुंध
प्रदेश में पछुआ हवा की गति में कमी आने के बाद मौसम में सुधार होने लगा है। पटना समेत प्रदेश के अन्य शहरों में धूप निकलने के बाद तापमान में सुधार हुआ है। रविवार की तुलना में सोमवार को पटना समेत भागलपुर गया पूर्णिया आदि जगहों पर अधिकतम तापमान में आंशिक रूप से वृद्धि देखी गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने के आसार हैं।

पटना। प्रदेश में पछुआ हवा की गति में कमी आने के बाद मौसम में सुधार होने लगा है। पटना समेत प्रदेश के अन्य शहरों में धूप निकलने के बाद तापमान में सुधार हुआ है। रविवार की तुलना में सोमवार को पटना समेत भागलपुर, गया, पूर्णिया आदि जगहों पर अधिकतम तापमान में आंशिक रूप से वृद्धि देखी गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने के आसार हैं। मंगलवार को प्रदेश के उत्तर पश्चिम जिले के पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, उत्तर मध्य जिले के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, उत्तर पूर्व जिले के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से घने कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, तीन फरवरी को प्रदेश के उत्तर पश्चिम के पांच जिले पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज तथा दक्षिण पश्चिम बिहार के छह जिले बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल और दक्षिण मध्य के आठ जिलों पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के अलग अलग भागों में मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है। इस दौरान 19 जिलों के कुछ भागों में हल्की से मध्यम स्तर के बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान के अनुसार, इन जगहों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
----------
कई शहरों में कोल्ड डे की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। वहीं, सुपौल, मोतिहारी, पूर्णिया में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। अररिया में 6.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सर्द शहर रहा। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में सतह से 1.5 किमी ऊपर पश्चिमी एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश का मौसम तीन दिनों तक शुष्क बना रहेगा।
--------
अधिकतम तापमान में वृद्धि
पछुआ हवा की गति कम होने के कारण प्रदेश के तापमान में आंशिक वृद्धि देखी गई। पटना का अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि के साथ 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री बढ़ने के साथ 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। गया के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि के साथ 24.4 डिग्री दर्ज किया गया वहीं पूर्णिया 2.5 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 22.0 डिग्री दर्ज किया गया।
------------
जम्मू की तुलना में अररिया
का न्यूनतम तापमान कम
जम्मू का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे होने के साथ 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अररिया में सोमवार को 6.7 डिग्री।
---------
10 डिग्री से कम तापमान वाले शहर
स्थान-तापमान
पटना - 9.0
गया - 7.3
भागलपुर - 9.1
पूर्णिया - 7.9
वाल्मीकि नगर - 8.0
छपरा - 8.8
दरभंगा - 9.6
सुपौल - 8.5
फारबिसगंज - 9.0
सबौर - 7.0
मोतिहारी - 7.5
शेखपुरा - 8.2
गोपालगंज - 8.3
माधोपुर - 8.8
जमुई - 9.4
वैशाली - 9.7
पुपरी - 7.6
अररिया - 6.7
औरंगाबाद - 7.8
बेगूसराय - 7.4
खगडि़या - 9.5
बांका - 7.8
नवादा - 9.3
हरनौत - 8.3
पूसा - 8.5
अगवानपुर (सहरसा) - 9.3
(न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।