विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेजस्वी ने कहा- कुलभूषण जाधव के लिए पीएम मोदी प्रिय 'बिरयानी मित्र' से बात करें

By Kajal KumariEdited By:
Published: Thu, 13 Apr 2017 09:28 AM (IST)Updated: Thu, 13 Apr 2017 10:26 PM (IST)

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कांग्रेस के नेेता सदानंद सिंह ने कुलभूषण जाधव मामले पर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ ...और पढ़ें

तेजस्वी ने कहा- कुलभूषण जाधव के लिए पीएम मोदी प्रिय 'बिरयानी मित्र' से बात करें
तेजस्वी ने कहा- कुलभूषण जाधव के लिए पीएम मोदी प्रिय 'बिरयानी मित्र' से बात करें

पटना [जेएनएन]। भारतीय नौसेना के पूर्व अॉफिसर कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान सरकार द्वारा फांसी की सजा का एलान किए जाने के बाद उनकी सकुशल रिहाई की मांग बिहार में भी मुखर हो रही है। तमाम राजनीतिक दलों द्वारा केंद्र सरकार को इस बारे में गंभीरता दिखाने की सलाह दी जा रही है।

इसी कड़ी में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह ने भी पीएम मोदी को इस बारे में गंभीरता दिखाने की बात कही है।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की साथ ही तंज कसा है कि वो अपनुे प्रिय बिरयानी मित्र से कुलभूषण जाधव को छुड़ाने को लेकर गंभीरता से बात करें। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को नवाज शरीफ से कुलभूषण जाधव को छुड़ाने के बारे में बात करनी चाहिए।

मोदीजी को अपने"परम प्रिय,बिरयानी मित्र" नवाज़ शरीफ़ से कुलभूषण जाधव को छुड़ाने के बारे में गंभीरता से बात करनी चाहिए।उनके अज़ीज़ मित्र जो है

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 12, 2017

तेजस्वी के साथ ही कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने भी कुलभूषण जाधव को बचाने की हरसंभव कोशिश करने की सलाह दी है। सदानंद सिंह ने पाक सैन्य कोर्ट द्वारा जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने की कड़ी निंदा की और कहा है कि केंद्र सरकार ने इस मामले पर काफी कड़ा रूख दिखाया है, लेकिन इतना ही काफी नहीं है। अब जरूरत इसकी है कि केंद्र सरकार बिना समय गंवाए इस मामले में कानूनी प्रयास तेज कर दे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।