Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'धड़ल्ले से अंग्रेजी बोलेंगे कक्षा 8 के छात्र', तेजस्वी यादव बोले- उनको 20 साल दिया; हमको 20 महीना दीजिए

    By Mritunjay ManiEdited By: Piyush Pandey
    Updated: Fri, 27 Jun 2025 07:59 AM (IST)

    बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने छात्र युवा संसद में संबोधित करते हुए शिक्षा और बिहार के समग्र विकास पर अपने दृष्टिकोण को साझा किया। उन्होंने 20 महीने में राज्य में बड़े बदलाव लाने का वादा किया, जिसमें विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय बनाना, परीक्षा शुल्क माफ करना, पेपर लीक रोकना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना शामिल है।

    Hero Image

    छात्र युवा संसद को संबोधित करते तेजस्वी यादव। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित छात्र युवा संसद को संबोधित करते हुए कहा कि वे कलम बंटवा रहे हैं। शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने का संकल्प है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हमको 20 महीना दीजिए'

    उन्होंने कहा कि बिहार में विधि व्यवस्था समाप्त हो गई है। नीतीश कुमार को आपलोगों ने 20 साल दिया। हमको 20 महीना दीजिए। जो काम 20 साल में नहीं हुआ, वह हम 20 महीने में करके दिखा देंगे। विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय और एजुकेशन सिटी बनाएंगे। मेरी सरकार परीक्षार्थियों से कोई फॉर्म शुल्क नहीं लेगी।

    'धड़ल्ले से अंग्रेजी बोलेंगे कक्षा 8 के छात्र'

    उन्होंने आगे कहा कि परीक्षार्थियों के आने-जाने का खर्च भी हमारी सरकार वहन करेगी। समय पर परीक्षाएं होंगी और कोई पेपर लीक नहीं होगा। विज्ञान, गणित और अंग्रेजी में कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षक घर जाकर अतिरिक्त समय देकर पढ़ाएंगे। आठवीं कक्षा के छात्र धड़ल्ले से अंग्रेजी बोलेंगे।

    तेजस्वी ने कहा कि सिस्टम को ऐसा दुरुस्त करेंगे कि बिहार के विश्वविद्यालयों से पढ़कर निकलने वाले लोग फिर से बड़े-बड़े पदों पर पहुंचेंगे, जो सिलसिला पिछले 20 साल से बाधित है। हम प्रलाप करने वाले लोग नहीं हैं। हम भविष्य की राह सजाएंगे और बिहार का चतुर्दिक विकास करेंगे।

    किसी से नहीं होगा भेदभाव

    हम सरकार में आने पर कभी नहीं कहेंगे कि 2025 के पहले बिहार में कुछ नहीं था। तेजस्वी ने कहा कि युवा ही हमारी शक्ति है और हमारा लक्ष्य है सभी वर्गों को साथ लेकर चलना, कमजोर पर विशेष निगाह रखना और किसी के साथ भेदभाव नहीं करना।

    हमने 17 महीनों की सरकार में शिक्षा और शिक्षकों की गुणवत्ता के लिए तीन लाख शिक्षकों की बहाली कराई। साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाया। ड्यूटी से नदारद 700 से अधिक डॉक्टरों को बर्खास्त कराया। हमारा काम सिर्फ सरकार बदलना नहीं, बल्कि बिहार को बदलना है।

    ये रहे मौजूद

    छात्र युवा संसद की अध्यक्षता युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार यादव और संचालन छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार ने किया।

    इस अवसर पर प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल, महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु जायसवाल, सांसद डॉ. मीसा भारती, सांसद संजय यादव, कार्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह, अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष साधु पासवान उपस्थित थे।

    वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. जयंत जिज्ञासु समेत विधायक, विधान पार्षद और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे।

    comedy show banner
    comedy show banner