Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव बोले- दिलो-जान से करते हैं दोस्ती-यारी, इज्जत से कहा करो हम हैं बिहारी

    By Dina Nath SahaniEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Thu, 23 Mar 2023 01:03 AM (IST)

    तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में बिहार के गौरवशाली इतिहास की चर्चा की तो वहीं कई महापुरुषों का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार की धरती महान विभूतियों की रही है सम्राट अशोक चंद्रगुप्त चाणक्य विद्यापति जयप्रकाश नारायण शहीद जगदेव लालू प्रसाद जैसे महापुरुषों ने बिहार का गौरव बढ़ाया।

    Hero Image
    Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव बोले- दिलो-जान से करते हैं दोस्ती-यारी, इज्जत से कहा करो हम हैं बिहारी

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने संबोधन की शुरुआत शायरी से की।

    उन्होंने कहा कि जान से करते हैं दोस्ती-यारी, इज्जत से कहा करो हम हैं बिहारी। इसके बाद उन्होंने एक और शेर पढ़ा- बिहारी नाम है उस इंसान का, जो पक्का है अपने ईमान का। इन दोनों शेर पर दर्शक दीर्घा से खूब तालियां बजीं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के महापुरुषों में अपने पिता का नाम भी बोले तेजस्वी

    तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में बिहार के गौरवशाली इतिहास की चर्चा की तो वहीं कई महापुरुषों का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार की धरती महान विभूतियों की रही है, सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त, चाणक्य, विद्यापति, जयप्रकाश नारायण, शहीद जगदेव, लालू प्रसाद जी जैसे महापुरुषों ने बिहार का गौरव बढ़ाया।

    आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार सभी अगड़े, पिछड़े, अल्पसंख्यक, दलित वर्गों के साथ लेकर बिहार को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

    उन्होंने बिना किसी का नाम लिये कहा कि समाज में कुछ बिहारी हैं, जो बिहार को बदनाम करने में लगे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि इसी गांधी मैदान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन सरकार द्वारा युवाओं को 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने की घोषणा की है, उस पर तेजी से काम हो रहा है।

    युवा शक्ति, बिहार की प्रगति थीम पर सभी कार्यक्रम: दीपक कुमार सिंह

    शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव समेत मंचासीन तमाम अतिथियों का स्वागत स्मृति चिह्न भेंटकर किया।

    इससे पहले अपने स्वागत भाषण में दीपक कुमार सिंह ने प्रदेश भर में बिहार दिवस समारोह के आयोजन के बारे में विस्तार से बताया।

    विभिन्न विभागों द्वारा सभी 38 जिलों में जिला, प्रखंड, पंचायत स्तर पर विभिन्न विभागों के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जीविका, महिला विकास निगम, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समेत संस्थानों द्वारा कार्यक्रम किये जा रहे हैं।

    मंच पर मौजूद गणमान्य अतिथि

    जल संसाधन और सूचना व जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, श्रम संसाधन मंत्री सुरेन्द्र राम, आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज, लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, बिहार विधान परिषद के उपसभापति रामचन्द्र पूर्वे, मुख्यमंत्री के परामर्शी एवं बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, डीजीपी आरएस भट्टी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार मौजूद थे।

    वहीं, कार्यक्रम में महाधिवक्ता पीके शाही, पूर्व मंत्री एवं विधान पार्षद शाहनवाज हुसैन, विधायक संजीव चौरसिया, शकील अहमद, गोपाल रविदास, मेयर सीता साहू, जदयू नेता अरविन्द कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, ओमप्रकाश सेतु, नंदकिशोर कुशवाहा उपस्थित रहे।