विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'एनडीए में अंदर-बाहर जबरदस्त बेचैनी...' इस नेता के दावे के बाद सियासी अटकलें तेज, क्या होगा खेला?

Published: Sun, 24 Mar 2024 11:21 AM (GMT+05:30)

Bihar News बिहार में महागठबंधन ने सीट शेयरिंग पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। कई सीटों पर ...और पढ़ें

अमित शाह और नरेंद्र मोदी (जागरण फोटो)
अमित शाह और नरेंद्र मोदी (जागरण फोटो)

HighLights

  1. आरजेडी नेता के दावे के अनुसार एनडीए के भीतर और बाहर जबरदस्त बेचैनी है।
  2. आरजेडी नेता ने कहा कि एनडीए के भीतर सिर फुटव्वल चल रहा है।

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Hindi: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा के जदयू में जाने के बाद तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की राजद (RJD) ने दावा किया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे के बावजूद घटक दलों के बीच जबरदस्त सिर फुटव्वल जारी है।

यही वजह है कि सीट बंटवारे के लिए दिल्ली में बुलाई गई बैठक का कई घटक दलों ने अघोषित रूप से बहिष्कार किया था। आलम यह है कि एक दल दूसरे के पैर खींचने में लगे हुए हैं।

एनडीए में अंदर-बाहर जबरदस्त बेचैनी: आरजेडी

राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि, एनडीए खेमे के अन्दर और बाहर जबरदस्त बेचैनी है। अनेक सीटों पर इन्हें उम्मीदवार नहीं मिल रहा है इसीलिए घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग की घोषणा कर देने के बाद भी उम्मीदवारों के नाम जारी नहीं किए जा रहे हैं।

वहीं बिहार के महागठबंधन में अधिकांश सीटों पर सहमति हो चुकी है। कुछ सीटों पर बात चल रही है जल्द ही उम्मीदवार भी घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: पशुपति पारस को अब BJP ने दिया दूसरा झटका, चिराग का रास्ता कर दिया आसान, मचेगा सियासी घमासान

Bihar Politics: क्या उपेंद्र कुशवाहा से नीतीश कुमार ने ले लिया बदला? 'पलटीमार' गेम खेलकर दे दिया बड़ा झटका