निशांत प्रकरण पर तेजस्वी की टिप्पणी का संजय झा ने दिया जवाब, पूछा- उनके नेतृत्व में RJD कितने दिन चलेगा?
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सुरक्षाकर्मियों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को कथित तौर पर रास्ते से हटाने के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है। तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर जदयू के संजय झा ने पलटवार करते हुए उनके नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं।

संजय झा ने तेजस्वी यादव पर किया पलटवार। वीडियो ग्रैब
HighLights
मुख्यमंत्री सुरक्षाकर्मियों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री को कथित धक्का विवाद।
तेजस्वी यादव ने जदयू के भविष्य पर उठाए गंभीर सवाल।
संजय झा ने तेजस्वी के नेतृत्व पर किया तीखा पलटवार।
डिजिटल डेस्क, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में तैनात कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को कथित तौर पर रास्ते से हटाने के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी तो निशांत को धक्का ही दिया गया है, आने वाले समय में जदयू पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।
तेजस्वी की लीडरशिप को परिवार से ही चुनौती
तेजस्वी के इस बयान पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जदयू नीतीश कुमार की विचारधारा, उनके काम, विकास और सुशासन के आधार पर चलने वाली पार्टी है।
तेजस्वी को अपनी पार्टी और नेतृत्व की चिंता करनी चाहिए, जहां उनके परिवार और पार्टी के नेता ही नेतृत्व को चुनौती देते रहते हैं।
संजय झा ने कहा कि जनता बार-बार उनके नेतृत्व को नकार रही है। इसके उलट जदयू ने बार-बार जनता के बीच अपना विश्वास साबित किया है।
उन्होंने सवाल उठाया कि तेजस्वी के नेतृत्व में उनकी पार्टी आखिर कितने दिन तक आगे बढ़ पाएगी। उन्हें अपनी पार्टी के बारे में सोचना चाहिए।
निशांत ने नहीं माना धक्का देने का मामला
संजय झा ने निशांत कुमार को कथित तौर पर धक्का दिए जाने के वीडियो पर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी निशांत कुमार से बात हुई है। निशांत ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना का आभास तक नहीं हुआ।
संजय झा के अनुसार, यह मानवीय भूल हो सकती है। सुरक्षा में तैनात कोई भी कर्मी जानबूझकर ऐसा नहीं करेगा। ऐसे में इसे बेवजह तूल देना और विवाद खड़ा करना उचित नहीं है।
तेजस्वी ने जदयू के भविष्य पर उठाए सवाल
दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सुरक्षाकर्मियों और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से जुड़े वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार और जदयू पर निशाना साधा था।
तेजस्वी यादव ने इसी संदर्भ में जदयू के भविष्य पर सवाल उठाते हुए तंज कसा था। अब संजय झा ने उनके बयान को पलटवार करते हुए जदयू की विचारधारा और नीतीश कुमार के कामकाज का हवाला दिया है।
यह भी पढ़ें- बिहार में CM सम्राट की सभा में निशांत कुमार को हटाने पर SSG ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों हुई चूक
यह भी पढ़ें- CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को रोका, JDU ने उठाए सवाल; BJP पर बरसीं लालू की बेटी रोहिणी