बिहार में CM सम्राट की सभा में निशांत कुमार को हटाने पर SSG ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों हुई चूक
वैशाली में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को हटाने की घटना को SSG ने मानवीय भूल बताया ...और पढ़ें

SSG ने अपनी गलती पर दी सफाई
HighLights
SSG ने घटना को मानवीय भूल करार दिया।
सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया था।
निशांत कुमार को दो दशक तक SSG सुरक्षा मिली।
राज्य ब्यूरो, पटना। वैशाली में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा दल (एसएसजी) के सुरक्षाकर्मियों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को हटाने की घटना को मानवीय भूल बताया गया है। इस संबंध में एसएसजी की ओर से प्रेस बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया है कि घटना की जांच समादेष्टा रैंक के अधिकारी से कराई गई। जांच में पाया गया कि सुरक्षाकर्मी ने सुरक्षा प्रोटोकाल के अनुरूप कार्य किया, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।
समादेष्टा रैंक के अधिकारी ने की जांच
एसएसजी के अनुसार, घटना की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच कराई गई थी। समादेष्टा रैंक के अधिकारी ने पूरे मामले की पड़ताल की। जांच में सुरक्षाकर्मी की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के निर्धारित प्रोटोकाल का पालन किए जाने की बात सामने आई। एसएसजी ने इसे मानवीय भूल करार देते हुए अपना पक्ष स्पष्ट किया है।
करीब दो दशक तक एसएसजी ने दी सुरक्षा
एसएसजी ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया है कि निशांत कुमार को लगभग दो दशक तक विशेष सुरक्षा दल की ओर से सुरक्षा प्रदान की गई है। संगठन ने इस तथ्य का उल्लेख करते हुए कहा कि निशांत कुमार लंबे समय तक एसएसजी की सुरक्षा व्यवस्था के दायरे में रहे हैं। वैशाली की घटना के बाद जारी इस स्पष्टीकरण में सुरक्षा प्रोटोकाल और पूर्व सुरक्षा व्यवस्था दोनों का जिक्र किया गया है।