Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झूठ पर आधारित राजनीति के ब्रांड एंबेसडर हैं तेजस्वी यादव, जदयू ने लालू-राबड़ी पर भी किया हमला

    Updated: Thu, 03 Jul 2025 02:41 PM (IST)

    तेजस्वी यादव झूठ आधारित राजनीति के ब्रांड एंबेसडर हैं। जमीनी हकीकत की समझ नहीं है या फिर वे जानबूझकर सच को स्वीकार करने से बच रहे हैं। ये बातें गुरुवार को जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहीं। उन्होंने कहा कि माता-पिता के शासनकाल को लोग भूल जाएं इस लिए तेजस्वी लोगों को भटका रहे हैं।

    Hero Image
    लालू प्रसाद के पुत्र व विधायक तेजस्वी यादव। जागरण आर्काइव।

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को कहा कि तेजस्वी यादव झूठ आधारित राजनीति के ब्रांड एंबेसडर हैं। तेजस्वी की राजनीति पूरी तरह झूठ की बैसाखियों पर टिकी है और वे इन्हीं के सहारे 2025 की चुनावी बैतरनी पार करना चाहते हैं। लेकिन बिहार की जागरूक जनता उनके नापाक मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि या तो तेजस्वी यादव को जमीनी हकीकत की समझ नहीं है, या फिर वे जानबूझकर सच को स्वीकार करने से बच रहे हैं। पिछले दो दशकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कानून-व्यवस्था, रोजगार, औद्योगिक विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक प्रगति बिहार ने की है, उसकी स्पष्ट तस्वीर प्रदेश के कोने-कोने में दिखाई देती है।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार ने जो बदलाव देखा है, उससे प्रदेश का हर नागरिक भलीभांति परिचित है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव नहीं चाहते कि उनके माता-पिता के 15 वर्षों के शासनकाल को लेकर कोई सवाल पूछे, इसलिए वे लगातार अनर्गल बयानबाजी कर जनता का ध्यान भटकाने में लगे हैं। विपक्ष चाहे जितनी भी तिकड़म कर ले, न लालू-राबड़ी के जंगलराज की सच्चाई को भुलाया जा सकता है, और न ही बदलते हुए बिहार की तस्वीर को छिपाया जा सकता है।