यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tejashwi Yadav के विधानसभा से गायब रहने पर भड़के मांझी, गुस्से-गुस्से में बोल दी इतनी बड़ी बात
Manjhi On Tejashwi Yadav बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। जीतन राम ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा चुनाव से पूर्व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) शुक्रवार को पटना में अपनी ताकत दिखाएगा। राजधानी के बापू सभागार में हम की ओर से विशाल पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें पार्टी एनडीए गठबंधन को इस बार लोकसभा चुनाव में 40 की 40 सीटों पर जीत दिलाने का संकल्प लेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री व हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चल रही है, ऐसे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जिला-जिला घूमना अपरिपक्वता को दर्शाता है। तेजस्वी यादव अनुभवहीन हैं।
'तेजस्वी घटिया राजनीति कर रहे'
मांझी ने कहा कि वे सड़कों पर घूम-घूम कर घटिया राजनीति कर रहे हैं। वे मुख्यमंत्री के कामों का जबरन श्रेय लेना चाहते हैं। देश का विपक्ष दिशाहीन हैं।
प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अनिल कुमार ने कहा कि लोकसभा में अपने हिस्से की सीटों के अलावा एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों को पूरी ताकत के साथ जिताने का काम पार्टी कार्यकर्ता करेंगे। बिहार से विपक्ष का सूपड़ा साफ होना तय है। मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण, राजेश पाण्डेय, राजन सिद्दीकी, गिरिधारी सिंह आदि मौजूद रहे।
