विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बिहार में अराजकता... यादव समुदाय एकजुट हो', हैदराबाद से तेजस्वी की हुंकार; CM योगी का भी लिया नाम

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:26 PM (IST)

हैदराबाद में श्रीकृष्ण सदर सम्मेलन में तेजस्वी यादव ने बिहार में अराजकता का आरोप लगाया और यादव समाज से एकजुटता ...और पढ़ें

हैदराबाद पहुंच तेजस्वी बोले, बिहार में अराजकता, यादव समुदाय एकजुट हो

हैदराबाद पहुंच तेजस्वी बोले, बिहार में अराजकता, यादव समुदाय एकजुट हो

HighLights

  1. तेजस्वी यादव ने हैदराबाद में बिहार में अराजकता का आरोप लगाया।

  2. यादव समाज से देश भर में एकजुट होने की अपील की।

  3. तेलंगाना सरकार द्वारा यादवों को सशक्त करने की प्रशंसा की।

राज्य ब्यूरो, पटना। हैदराबाद में यादव समाज के पारंपरिक उत्सव "श्रीकृष्ण सदर सम्मेलन" में बुधवार को राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव भी सहभागी हुए। उस दौरान उन्होंने भाजपा के साथ बिहार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर शाब्दिक प्रहार किया।

तेजस्वी ने बिहार में अराजकता का आरोप लगाया और यादव समाज से एकजुटता की अपील की। देश के वर्तमान राजनीतिक माहौल, वंचितों-पिछड़ों और युवाओं के हक की लड़ाई को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कहा कि उनकी लड़ाई केवल हार-जीत की नहीं, बल्कि हक और लोकतंत्र को बचाने की है।

मीडिया के समक्ष तेजस्वी (Tejashwi Yadav) ने फिर दोहराया कि बिहार में कानून-व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। जाति देखकर एनकाउंटर किए जा रहे हैं और नई सरकार बनने के बाद से जनता के हित में कोई काम नहीं हुआ है।

मधुबनी जिला के बाबूबरही में हुई फायरिंग का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी की सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। अब तो पुलिस ही आम लोगों पर गोली चला रही है। पूर्णतया अराजकता का माहौल है।

मंच से उन्होंने देश भर में फैले यादव समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर यादव समाज के लोग ठान लें, तो उत्तर प्रदेश में योगी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) कुछ नहीं कर पाएंगे।

यादवों को सशक्त बना रही कांग्रेस:

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की प्रशंसा करते हुए तेजस्वी ने कहा कि इस मेले को "राजकीय दर्जा" देकर यादव समाज को गर्व महसूस कराया गया है। कांग्रेस सरकार यादव समाज को मजबूत और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का काम कर रही है।

उल्लेखनीय है कि हैदराबाद का यह "सदर उत्सव" मुख्य रूप से यादव समुदाय का प्रसिद्ध और पारंपरिक त्योहार है, जहां तेजस्वी समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ पहुंचे थे।

उन्हें कांग्रेस के यादव सांसदों और स्थानीय नेताओं द्वारा बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। तेजस्वी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) व अन्य नेताओं से भी शिष्टाचार भेंट की।

यह भी पढ़ें- 'वैनिश कुमार जी, आप कब गायब होंगे?' रामलीला मैदान रैली से ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

यह भी पढ़ें- बिहार में BJP की जल्दबाजी से NDA में बेचैनी, क्या तेजस्वी यादव की भविष्यवाणी सच होने जा रही है?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।