Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'Tejashwi Yadav की कुंडली में नहीं CM बनने का योग', Lallan Singh ने की भविष्यवाणी; RJD ने भी याद दिलाया पुराना ऑफर

    Updated: Mon, 12 Aug 2024 02:44 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि उनकी जन्म कुंडली में सीएम बनने का योग नहीं है। वे केवल ख्याली पुलाव पकाते रहते हैं। ललन सिंह पर पलटवार करते हुए राजद ने केंद्रीय मंत्री को पुराना ऑफर याद दिला दिया। राजद प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव उनकी तरह सपने और साजिश की राजनीति नहीं करते हैं।

    Hero Image
    ललन सिंह ने तेजस्वी यादव के सीएम बनने की आकांक्षा पर कसा तंज।

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने रविवार को कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जन्म कुंडली में सीएम बनने का योग नहीं है। पटना एयरपोर्ट परिसर में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मालूम हो कि शनिवार को नेता प्रतिपक्ष ने अपने एक कार्यक्रम में यह कहा था कि 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में अगर इंडी गठबंधन के सामने नीतीश कुमार का चेहरा होगा तो उनके गठबंधन की जीत पक्की है।

    ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव ख्याली पुलाव पका रहे हैं। उन्हें ख्याली पुलाव पकाने दें। तेजस्वी जो चाहते हैं, वह कभी पूरा नहीं होने वाला है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार चेहरा थे और 2025 के विधानसभा चुनाव में भी वही चेहरा रहेंगे।

    जनता लिखती है मुख्यमंत्री बनने की कुंडली : राजद

    केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह की विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से जुड़ी टिप्पणी पर राजद ने पलटवार किया है।

    राजद प्रवक्ता राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने रविवार को कहा है कि मुख्यमंत्री बनाने की कुंडली जनता लिखती है। तेजस्वी की कुंडली जनता लिख चुकी है। अगले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता के आशीर्वाद से वह मुख्यमंत्री बनेंगे।

    उन्होंने कहा कि ललन सिंह ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनने और खुद को उप मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे तेजस्वी ने खारिज कर दिया था। उन्हें जनता के आशीर्वाद पर भरोसा है।

    यह बात आज भी ललन सिंह को खटक रही है, इसीलिए वे अब कुंडली की गणना करने लगे हैं। सपना और साजिश की राजनीति वे करते हैं जिन्हें जनता पर भरोसा नहीं है। राजद को साजिश पर भरोसा नहीं है।

    यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi: बिहार का सियासी पारा बढ़ाएंगे राहुल गांधी! साल के अंत में करेंगे महारैली; प्लानिंग में जुटा प्रदेश कांग्रेस

    Tejashwi Yadav: 'गुजरात को हीरे, बिहार को कीड़े क्यों', मोदी सरकार पर किस लिए भड़के तेजस्वी यादव