Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: चुनाव जीती तो राजद किसे बनाएगी CM? पार्टी के बड़े नेता ने दे दिया हिंट

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 02:00 AM (IST)

    Bihar Politics राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि बिहार की जनता 2020 में ही तेजस्वी को मुख्यमंत्री मान चुकी थी लेकिन प्रशासनिक हेराफेरी से वे नहीं बन पाए। इस बार भी जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। महागठबंधन में कोई मतभेद नहीं है सब एकजुट हैं।

    Hero Image
    जनता तो पिछली बार ही तेजस्वी को मान चुकी है मुख्यमंत्री : चित्तरंजन

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन का कहना है कि कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में तो जनता ही मालिक होती है। बिहार की जनता तो 2020 में ही तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री मान चुकी है। यह बात अलग है कि प्रशासनिक हेराफेरी कर उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया गया, जबकि जनादेश तो तेजस्वी को ही मुख्यमंत्री बनाने का था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार के चुनाव में भी जनता तेजस्वी को ही मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है। इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं। अलबत्ता किसी बात को कहने का तरीका अलग-अलग-अलग हो सकता है, लेकिन महागठबंधन में कहीं कोई मतभेद नहीं, और ना ही किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति है। यह बिहार का एक-एक व्यक्ति जानता है।