Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tejashwi Yadav: 'बिहार के लिए क्या है...' भाजपा के 'संकल्प पत्र' पर तेजस्वी ने पूछे तीखे सवाल

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 03:21 PM (IST)

    भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने घोषणा-पत्र संकल्प पत्र का नाम दिया है। भाजपा अपने घोषणा-पत्र को मोदी की गारंटी बता रही है। भाजपा के संकल्प पत्र पर अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने पूछा है कि भाजपा के घोषणा-पत्र में बिहार युवाओं और किसानों के लिए क्या है।

    Hero Image
    'इसमें बिहार के लिए क्या है...' भाजपा के 'संकल्प पत्र' पर तेजस्वी के तीखे सवाल। (फाइल फोटो)

    ऑनलाइन डेस्क, पटना। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने इसे संकल्प पत्र का नाम दिया है। भाजपा इसे मोदी की गारंटी बता रही है।

    भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में मुख्यरूप से फ्री बिजली और मुफ्त राशन की व्यवस्था, तीन करोड़ नए घर बनाने तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का वादा किया है। इसके साथ ही, समान नागरिक संहिता को लागू करने, वन नेशन वन इलेक्शन को लागू करने और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती से निपटने का भी वादा किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

    भाजपा के संकल्प पत्र पर अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने पूछा कि भाजपा के घोषणा पत्र में बिहार के लिए क्या है? भाजपा के घोषणा पत्र में न तो स्पेशल पैकेज की बात की गई है न ही विशेष राज्य का दर्जा देने की कोई बात की गई है।

    युवाओं और किसानों के लिए कुछ नहीं

    तेजस्वी यादव ने कहा कि BJP के घोषणाप पत्र में देश के 60% प्रतिशत युवाओं, 80% किसानों और देश के लगभग 6 लाख 40 हजार से अधिक गांवों के लिए कुछ भी नहीं है।

    तेजस्वी यादव ने कहा कि BJP के घोषणाप पत्र में नौकरी और रोजगार का कहीं भी जिक्र नहीं है। ना ही महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी को हटाने या कम करने का जिक्र है।

    पिछड़े राज्यों की अनदेखी करने का लगाया आरोप

    तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भाजपा के घोषणा पत्र में बिहार जैसे पिछड़े और गरीब राज्यों के विकास और उत्थान के लिए भी कुछ नहीं है। जिन राज्यों से लोकसभा के सबसे अधिक सांसद चुनकर संसद पहुंचते हैं, उन राज्यों के विकास के लिये कुछ भी नहीं है।

    तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा अपने घोषणा पत्र में नौकरी, रोजगार, युवा, किसान, जवान और गांव को पूरी तरह भूल गई है।

    यह भी पढ़ें:  BJP Manifesto 2024: मुफ्त राशन-बिजली, UCC का वादा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी घोषणा; पढ़ें भाजपा के संकल्प पत्र की खास बातें

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: RJD का एक और नेता हुआ बागी, लालू यादव के खिलाफ खोल दिया मोर्चा; लगा दी आरोपों की झड़ी