चंद्रयान- 3 से तेज प्रताप अंजान, बोले- यह मौसम की जानकारी देने वाला... जो वैज्ञानिक इसमें हैं, उनको धन्यवाद
Bihar Politics चंद्रयान-3 पर तेज प्रताप यादव ने अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दी है। बिहार के पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव से जब चंद्रयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि चंद्रयान मौसम का पता लगाता है। उन्होंने आगे कहा कि चंद्रयान ऊपर अंतरिक्ष के ग्रहों का पता लगाता है कि कहां क्या है... जो वैज्ञानिक इसमें हैं उनको बहुत धन्यवाद देते हैं।

जागरण संवाददाता, पटना : चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग को लेकर बिहार सरकार के मंत्री व लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दी है।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि चंद्र देवता की कृपा से चंद्रयान चांद पर पहुंचा। उन्होंने वैज्ञानिकों को उनकी इस उपलिब्ध के लिए धन्यवाद दिया तथा इसे मौसम की जानकारी देने वाला उपग्रह करार दिया।
'चंद्रयान' मौसम का पता लगाता है : तेज प्रताप यादव
बिहार के पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव से जब चंद्रयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'चंद्रयान' मौसम का पता लगाता है।
VIDEO | "Chandrayaan-3 landed on the Moon because of the blessings of 'Chandra Dev'. I want to congratulate all the scientists who were involved in this (project)," says Bihar minister @TejYadav14 on Chandrayaan-3's soft landing on Moon yesterday.
(Source: Third Party)… pic.twitter.com/pmNflWB6by
— Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2023
उन्होंने आगे कहा कि चंद्रयान ऊपर अंतरिक्ष के ग्रहों का पता लगाता है कि कहां क्या है... जो वैज्ञानिक इसमें हैं, उनको बहुत धन्यवाद देते हैं।
तेज प्रताप के इस बयान का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। हालांकि, दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है।
तेजप्रताप के वायरल वीडियो के शिकायती आवेदन में क्या लिखा?
मंत्री तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी के साथ अपने नानी के गांव गोपालगंज जिला के सेलार कला ग्राम गए थे।
यहां का उनका एक धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि 22 अगस्त को नानी के घर से बाहर निकलते समय सुमंत यादव शराब के नशे में धक्का-मुक्की करने लगा।
मंत्री के बार-बार आग्रह करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। स्थानीय प्रशासन ने उसे डांटकर हटाया। घटना के दो दिन बाद वह उस दिन का वीडियो एडिट करके मंत्री की छवि खराब कर रहा है।
पत्र में लिखा गया है कि सुरक्षा की दृष्टिकोण यह घटना अति संवेदनशील है। आग्रह है कि तथाकथित सुमंत यादव पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।