विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'लालू यादव के नाम से हो पुल', बिहार में नीतीश सेतु के उद्घाटन से पहले तेज प्रताप की डिमांड

Published: Tue, 17 Nov 2026 06:50 PM (IST)

बिहार में कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर पुल के नामकरण पर सियासी घमासान जारी है। तेज प्रताप यादव ने पुल का नाम 'नीतीश ...और पढ़ें

तेजप्रताप यादव। फाइल फोटो

तेजप्रताप यादव। फाइल फोटो

HighLights

  1. तेज प्रताप ने पुल का नाम लालू यादव के नाम पर रखने की मांग की।

  2. 'नीतीश सेतु' नाम पर RJD ने उठाए सवाल, तेजस्वी ने किया खुलासा।

  3. पुल का उद्घाटन 21 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल के नामकरण पर मचे सियासी घमासान के बीच जनशक्ति जनता दल के मुखिया तेज प्रताप ने बड़ी डिमांड रख दी है।

उन्होंने पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखने पर आपत्ति जताई और कहा कि इस पुल का नाम उनके पिता लालू प्रसाद यादव के नाम पर रखा जाए।

उन्होंने कहा कि बिहार की पहचान लालू प्रसाद यादव की वजह से है। वह पूरे देश के एक मास लीडर हैं। बिहार के सभी नेता उन्हीं के बनाए हुए हैं।

तेज प्रताप यादव ने कहा, 'बिहार किनकी वजह से जाना जाता है, यह पूरे देश की जनता अच्छी तरह जानती है। कौन कहां से निकला है, यह भी सब जानते हैं। लालू प्रसाद यादव पूरे देश के जननेता हैं। सभी प्रोडक्ट उन्हीं की फैक्ट्री से निकले हैं। इसलिए मेरी और जनशक्ति जनता दल की यही मांग है कि इस पुल का नाम हमारे पिता के नाम पर रखा जाए।'

तेजस्वी यादव का पुल के नामकरण पर बड़ा खुलासा

बता दें कि बिहार सरकार ने दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर 'नीतीश सेतु' रखा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवंबर को इसका उद्घाटन करेंगे।

नामकरण के फैसले पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सवाल उठाए जा रहे हैं। रोहिणी आचार्य और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है।

मंगलवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि पुल के शिलान्यास के समय ही इसका नाम स्वतंत्रता सेनानी 'स्वर्गीय अक्षयवट राय' के नाम पर रखने पर सहमति बनी थी। अगर नीतीश कुमार सचेत अवस्था में होते तो यही नाम होता।

तेजस्वी यादव ने बता कि वह उस समय विभागीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री थे। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस संबंध में विस्तृत चर्चा की थी।

अक्षयवट राय इसी क्षेत्र के सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे और पुल उनके पैतृक गांव से होकर गुजरता है। वे पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के विश्वस्त सहयोगियों में शामिल थे।

रोहिणी आचार्य ने सुझाया था नया नाम

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के जरिए ये मांग की थी कि राघोपुर पुल का नाम या तो 'सामाजिक न्याय सेतु' होना चाहिए या फिर लालू जी के नाम पर।

उन्होंने कहा कि यह जगजाहिर है कि लालू यादव ने राघोपुर दियारा क्षेत्र के विकास और पुल के माध्यम से क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जमीनी प्रयास किया था।

रोहिणी आचार्य ने कहा कि आज राजनीतिक श्रेय लेने के लिए ऐतिहासिक राघोपुर पुल के निर्माण का श्रेय "दूसरों" के नाम किए जाने का निर्णय अफसोसजनक है।

सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए नामकरण करने का कोई औचित्य नहीं है और ऐसे निर्णय पर सवाल उठना लाजिमी है।

 

यह भी पढ़ें- किसके नाम पर होना था कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नामकरण? तेजस्वी ने बताई पूरी कहानी

यह भी पढ़ें- 'नीतीश सेतु' पर सियासी दलों के बीच लगी रेस, क्रेडिट लेने के लिए बड़े नेताओं में भिड़ंत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।