पटना में किशोर की कनपटी में गोली मारकर हत्या, सुबह बिस्तर पर पड़ा मिला शव
बाढ़ के लालाबागी में एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किशोर अपने निर्माणाधीन घर में मृत पाया गया उसके कनपटी पर गोली लगी थी। प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की मां ने लड़की के परिजनों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संवाद सहयोगी, बाढ़। बाढ़ थाना अंतर्गत नवादा पंचायत अंतर्गत लालाबागी में बीती रात्रि एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक निर्माणाधीन घर में था वहीं, उसकी मां और बहन बगल में बने करकट के छोटे घर में सो रही थी।
बताया जा रहा है कि किशोर का पास के किसी लड़की से प्रेम करता था और उसके परिजन उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। युवक के कनपटी में गोली लगी है।
सुबह जब उसे जगाने परिजन गए तो वह युवक को बिस्तर पर मृत पड़ा देखे, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। किशोर के पिता की दस साल पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है।
रवि कुमार ने कहा कि रात्रि में वह भट्ठा पर जेसीबी पर हेल्पर का काम कर घर लौटा था। सुबह जब उसकी मां उसे जगाने गई तो मृत पड़ा देखा। उसके कनपटी में गोली लगी थी और बिस्तर पर खून बहा था। एक गोली लगी है उसका किसी से कोई विवाद नही था।
उसके पिता की मृत्यु के बाद सरकार से मिले रुपये से वह नया घर बना रहा था लेकिन पिछले साल चोरी होने के कारण कार्य रूका हुआ था। उसे जान से मारने की धमकी मिल रही थी वह पास के एक लड़की से प्रेम करता था जिसके परिजन उसे धमकी दे रहे थे।
शिकायत करने से रोका
मृतक की मां ने बताया कि दो महीना पहले लड़की के परिजनों ने प्रेमी जोड़े के भागने की जानकारी दी थी लेकिन युवक घर में था। लड़की के परिजन पास के ही है उस समय थाना में शिकायत करने से रोका था उसका कहना था कि मामले की शिकायत करने से बेइज्जती होगी।
लड़की बराबर उसके बेटे से मिलती थी, उसकी तस्वीर भी है। दोनों अगर शादी करते तो वह लड़की को स्वीकार कर लेती।
एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि किशोर की गोली मारकर हत्या की गई है, प्रेम प्रसंग में हत्या करने की जानकारी मिली है। जिस लड़की से वह प्रेम करता था उसके भाई को यह रिश्ता पसंद नही था। उसी को लेकर उसके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।
गोली चलाने वाले की पहचान हो गई है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। एफएसएल को साक्ष्य संकलन हेतू सूचित किया गया है। घटना कारित करने वाले और सहयोग करने वाले सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
पूछताछ के लिए लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। युवक के सिर के निचले हिस्से में गोली लगी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सारा मामला स्पष्ट हो पाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।