Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'प्रेम रतन धन पायो..' के साथ जमा तीज उत्सव का रंग

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 01 Sep 2019 06:36 AM (IST)

    नाच-गाने के साथ जागरण संगिनी क्लब ने मनाया तीज महोत्सव

    'प्रेम रतन धन पायो..' के साथ जमा तीज उत्सव का रंग

    पटना। लाल साड़ी, हाथ में मेहंदी और कलाई में रंग-बिरंगी चूड़ियां। तेज संगीत और सेल्फी की दौर के साथ शनिवार को दैनिक जागरण संगिनी क्लब द्वारा तीज उत्सव का आयोजन होटल क्लार्क इन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मोनी त्रिपाठी के संबोधन से हुई। उन्होंने सभी को तीज की बधाई दी। पारिवारिक रिश्तों में परस्पर प्रेम और समर्पण की जरूरत जताते हुए कहा कि भारतीय परंपराएं समाज और परिवार को जोड़ने का काम करती हैं। तीज एक ऐसा ही पर्व है। इससे हमारे रिश्ते मजबूत होते हैं। उन्होंने संगिनी क्लब की विशेषताओं पर चर्चा करते हुए कहा कि ये क्लब हमेशा समाज के लिए काम करता है और आगे भी ऐसे ही काम करता रहेगा। 'प्रेम रतन धन पायो और सजना जी वारी-वारी..' पर संगिनियों ने किया डांस :

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यक्रम की शुरुआत संगिनियों ने बॉलीवुड के गानों पर डांस करते हुए की। शालिनी अभिषेक ने 'नैनों वाले ने छेड़ा मन का प्याला..' पर आकर्षक नृत्य पेश किया, वही प्रतिभा और रूबी ने 'प्रेम रतन धन पायो..' और 'सजना जी वारी-वारी..' पर डांस कर के सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम को और भी मनोरंजक और आनंदपूर्ण बनाने के लिए श्यामली कुमारी और लवली ने भी सपना चौधरी के स्टाइल में 'तेरी आंखों का काजल..' पर सभी को अपने साथ झूमने पर मजबूर भी किया। रंजीता नंदन और सीमा रानी ग्रुप ने तीज पर एक से बढ़कर एक गाने पर डांस प्रस्तुत किया। सेल्फी के साथ कार्यक्रम को बनाया खास :

    संगिनियों ने एक से बढ़कर एक नृत्य और संगीत से शाम को मजेदार और मनोरंजक बना दिया। बाकी संगिनियों ने इन अद्भुत पलों को अपने स्मार्टफोन के कैमरे में कैदकर हमेशा के लिए यादगार बनाया। पटेलनगर की रहने वाली प्रतिमा गुप्ता और उनकी पूरी टीम तरह-तरह के लुक और पोज के साथ फोटो ले रही थी तो वहीं पूनम और उनकी दोस्तों ने अपने दोस्तों के साथ बाकी के पलों को कैद किया। डिजाइनर साड़ी और कपड़ों से किया आकर्षित : अरे आपकी ये साड़ी बहुत ही अच्छी अलग रही है। आपकी मेहंदी का रंग कितना अच्छा और अलग आया है। ऐसी ही बातों के साथ संगिनियां अपने तीज महोत्सव को खास बना रही थीं। कोई अपने दोस्तों के कई हफ्तों के बाद मिली थी, तो किसी ने पहली बार संगिनी के किसी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। संगिनियों का मनाया गया जन्मदिन : इस अवसर पर संगिनी क्लब की सदस्यों का जन्मदिन भी मनाया गया। क्लब की जिन सदस्यों का जन्मदिन अगस्त महीने में पड़ता है, सभी को बाकी सदस्यों ने शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जन्मदिन का केक भी काटा गया।