यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tamilnadu Violence: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने नीतीश कुमार को फोन कर कहा- सभी बिहारी मजदूर सुरक्षित
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से कहा कि यहां रह रहे बिहारी मजदूरों को किसी ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन कर यह आश्वस्त किया है कि वहां बिहार के प्रवासी मजदूर पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
बिहारी मजदूरों पर हमले की खबर से जुड़ी अफवाह फैलाने वालों पर उन्होंने सख्त कार्रवाई की बात भी कही है।
