Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नहीं रहे बीजेपी एमएलसी सूरज नंदन कुशवाहा, सीएम मर्माहत, नेताओं ने कहा अपूरणीय क्षति

    By Rajesh ThakurEdited By:
    Updated: Sat, 29 Dec 2018 04:41 PM (IST)

    डॉ. सूरज नंदन कुशवाहा के निधन पर राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, नेता विपक्ष तेजस्वी यादव समेत अनेक मंत्री व नेताओं ने शोक जताया है।

    नहीं रहे बीजेपी एमएलसी सूरज नंदन कुशवाहा, सीएम मर्माहत, नेताओं ने कहा अपूरणीय क्षति

    पटना [जेएनएन]। बीजेपी के विधान पार्षद डॉ. सूरज नंदन कुशवाहा नहीं रहे। उनका शनिवार की सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया। यह खबर मिलते ही प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है। कुशवाहा के निधन की सूचना सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी। पांडेय के अनुसार सबह 3 बजे के करीब डॉ. कुशवाहा को सीने में तकलीफ हुई। आनन-फानन में उन्हें पहले साईं अस्पताल, फिर मगध अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। कुशवाहा संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डॉ. सूरज नंदन कुशवाहा के निधन की खबर से राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री नंदकिशोर यादव, नेता विपक्ष तेजस्वी यादव समेत अनेक मंत्री व नेताओं ने शोक जताया है त​था कहा है कि उनका निधन बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है। नीतीश कुमार, सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कई वरीय शख्सियतों ने कुशवाहा के घर पर पहुंच कर संवदेना व्यक्त की।

    राज्यपाल लालजी टंडन ने सूरज नंदन कुशवाहा के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा के लोकप्रिय नेता सूरजनंदन समाज के कमजोर और अभिवंचित वर्गों के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनके निधन से  बिहार के शिक्षा व राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ये मेरी व्यक्तिगत और राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। 

    उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इस निधन को गुजर रहे साल का सबसे पीड़ादायक आघात बताया। उन्होंने कहा कि विधान पार्षद बनने से पहले डॉ. कुशवाहा प्रदेश भाजपा के महामंत्री थे। उनके असामयिक निधन से पार्टी और मुझे काफी क्षति पहुंची है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चीर शांति, समर्थकों व परिजनों तथा पार्टी जनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

    उधर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि उनसे मेरा व्यक्तिगत लगाव था। इतनी जल्दी साथ छोड़ जाएंगे ऐसा कभी सोचा न था। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी शोक व्यक्त किया। तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि सूरजनंदन कुशवाहा बहुत ही मिलनसार और कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। इनके अलावा बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय, भाजपा के राज्यसभा सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा समेत तमाम मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने संवेदना प्रकट की।

    comedy show banner
    comedy show banner