Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Super Blue Moon: पटना में अलग-अलग जगहों से ऐसा दिखा सुपर ब्लू मून, देखें चंद्रमा की मनोरम तस्‍वीरें और वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 02:22 AM (IST)

    Super Blue Moon एक ओर जहां चंद्रयान-3 के चलते चांद इन दिनों भारत समेत दुनियाभर में चर्चा में है तो दूसरी ओर सुपर ब्‍लू मून को लेकर भी लोगों में इसे लेकर दिलचस्‍पी दिखी। श्रावणी पूर्णिमा पर बिहार की राजधानी पटना में भी 30 अगस्‍त को सुपर ब्‍लू मून दिखाई दिया। इस दौरान चंद्रमा अध‍िक चमकदार दिखाई दिया और आकार भी बढ़ा हुआ नजर आया।

    Hero Image
    पटना जं. स्थित महावीर चांद की चांदनी से नहाया। फोटो- अजीत कुमार।

    पटना, जागरण डिजिटल डेस्‍क। Patna News: एक ओर जहां चंद्रयान-3 के चलते चांद इन दिनों भारत समेत दुनियाभर में चर्चा में है तो दूसरी ओर सुपर ब्‍लू मून को लेकर भी लोगों में इसे लेकर दिलचस्‍पी दिखी। 

    श्रावणी पूर्णिमा पर बिहार की राजधानी पटना में भी  30 अगस्‍त को सुपर ब्‍लू मून दिखाई दिया। इस दौरान चंद्रमा अध‍िक चमकदार दिखाई दिया और आकार भी बढ़ा हुआ नजर आया। अब यह मनोरम खगोलीय दृश्‍य 2037 में दिखाई देगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना जंक्‍शन स्थि‍त महावीर मंदि‍र भी चंद्रमा की चांदनी में नहाया दिखाई दिया तो श्रावणी पूर्णिमा का चांद बिहार विधानसभा परिसर स्थित शताब्दी स्मृति स्तंभ के आगोश में दिखा।

    क्‍या है सुपर ब्लू मून ?

    मून यदि कि‍सी माह में दो सुपर मून होते हैं तो उसका दूसरा सुपर मून 'ब्लू मून' कहलाता है, ज‍बकि‍ सुपर मून का मतलब केवल चंद्रमा के आकार से है। वहीं, जिस वर्ष 12 महीने में 13 पूर्ण चंद्रमा होते हैं, तब सुपर ब्लू मून होता है। पिछली बार ब्लू सुपर मून 2009 में हुआ था, जबकि यह खगोलीय घटना अगली बार जनवरी 2037 में घट‍ित होगी।

    श्रावणी पूर्णिमा की छटा। पटना जं. स्थित महावीर चांद की चांदनी से नहाया। छाया = अजीत कुमार।

    श्रावणी पूर्णिमा का चांद बिहार विधानसभा परिसर स्थित शताब्दी स्मृति स्तंभ के आगोश में दिखा। छाया : अजीत कुमार।