विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव को मिला राजद सांसद का साथ, बोले- 2-3 शादियां करना कोई गुनाह नहीं

Published: Mon, 02 Jun 2025 02:23 PM (IST)Updated: Mon, 02 Jun 2025 02:33 PM (IST)

Bihar Politics बिहार में Tej Pratap Yadav की शादी को लेकर सियासी चर्चा जोरों पर है। अब इसी बीच राजद ...और पढ़ें

तेजप्रताप यादव को मिला राजद सांसद सुधाकर सिंह का साथ।
तेजप्रताप यादव को मिला राजद सांसद सुधाकर सिंह का साथ।

HighLights

  1. तेजप्रताप यादव के समर्थन में उतरे राजद सांसद
  2. सुधाकर सिंह ने चिराग पासवान का भी लिया नाम

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में इन दिनों तेजप्रताप यादव की शादी और लालू परिवार को लेकर सियासी बयानबाजी और चर्चाओं का दौर गर्म है। अब इस मामले में राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह की अजीबोगरीब प्रतिक्रिया सामने आई है।

दरअसल, सुधाकर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह तेजप्रताप यादव के शादी करने और इस पर लालू परिवार के रिएक्शन को लेकर अपनी बात कह रहे हैं। वह तेजप्रताप के निजी जीवन को लेकर उठे विवाद पर उनका समर्थन करते नजर आ रहे हैं।

तेजप्रताप और लालू के लिए क्या कह रहे सुधाकर सिंह?

वायरल हो रहे वीडियो में देखा-सुना जा सकता है कि राजद सांसद सुधाकर सिंह किस तरह तेजप्रताप यादव का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। वह लालू यादव को भी तेजप्रताप को दोबारा अपना लेने की सलाह देते नजर आते हैं।

सुधाकर सिंह सवालों के जवाब में कहते हैं कि यह पूरी तरह से उनका निजी मामला है। वह कहते हैं कि शादी करना कोई गुनाह नहीं है।

सिंह ने आगे कहा कि हम राम मनोहर लोहिया के विचारों का पालन करते हैं। उनकी सप्त क्रांति में साफ कहा गया है कि हर स्त्री-पुरुष के बीच सभी तरह से रिश्ते वैध माने जाते हैं, जब तक उसमें दुष्कर्म या धोखा शामिल न हो।

हिंदू परंपराओं का दिया हवाला

सुधाकर सिंह ने आगे कहा कि अगर तेजप्रताप ने शादी की है, जिसकी घोषणा वो खुद करेंगे, तो इसमें कुछ अनैतिकता नहीं है।

सुधाकर ने हिंदू परंपराओं का हवाला देते हुए कहा कि हिंदू समाज में दो-तीन शादियां होती रही हैं। इस बारे में हमने देखा सुना है। कई लोग तीन या चार शादियां करते हैं, की हैं।

अपनी इस बात के पक्ष में उन्होंने चिराग पासवान का उदाहरण दिया। सुधाकर सिंह ने कहा कि आप चिराग पासवान को ही देख लीजिए, वो भी दूसरी मां से जन्मे हैं। ऐसी परिस्थिति समाज में आम रही हैं, सब जानते हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं है।

सुधाकर ने लालू यादव को दी सलाह

राजद सांसद सुधाकर सिंह वायरल हो रहे वीडियो में लालू यादव को सलाह देते हुए भी नजर आ रहे हैं। सिंह अपील करते हुए कहते हैं कि लालू जी को एक पिता के रूप में अपने बेटे के फैसले को स्वीकार करना चाहिए। शादी करना बेगुनाह की श्रेणी में है, मैं व्यक्तिगत रूप से इसे गुनाह की श्रेणी में नहीं मानता।

बता दें कि राजद सांसद सिंह का यह बयान तब आया है जब तेजप्रताप यादव के निजी जीवन को लेकर चर्चाएं और विवाद उठा हुआ है।

वहीं, दूसरी ओर सूचना है कि इस पूरे विवाद को लेकर राजद ने अब आधिकारिक तौर पर तेजप्रताप को पार्टी से निकाल दिया है। हालांकि, तेजप्रताप ने खुद इस पूरे मामले पर अभी तक खुलकर कुछ नहीं कहा है।

यह भी पढ़ें

Chirag Paswan: 'वो मैं करूंगा...', चिराग पासवान ने दिए स्पष्ट संकेत, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज