Milk Rate: GST में कटौती के बाद सुधा ने घटाए दूध के दाम, घी-पनीर-बटर भी मिलेगा सस्ता; चेक करें नए रेट
जीएसटी दर में कटौती के बाद सुधा उत्पादों की कीमतों में भी कमी आई है। ग्राहकों को सुधा दूध समेत अन्य उत्पाद सोमवार से संशोधित मूल्य पर मिलेंगे। बिहार स्टेट मिल्क को-आपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (काम्फेड) के अनुसार कुछ उत्पादों पर पुरानी एमआरपी हो सकती है लेकिन वे नई दरों पर ही बेचे जाएंगे। दूध पनीर मक्खन और घी के दामों में कमी की गई है।

जागरण संवाददाता, पटना। जीएसटी दर में कमी के बाद सुधा के उत्पादों की कीमत भी घट गई है। ग्राहकों को सुधा के दूध सहित अन्य उत्पाद सोमवार से संशोधित मूल्य पर मिलने लगेंगे।
बिहार स्टेट मिल्क को-आपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (काम्फेड) ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वर्तमान में बाजार में उपलब्ध कुछ उत्पाद पुराने पैकेजिंग में ही हैं, जिन पर पूर्व में मुद्रित एमआरपी दर्शायी गई है। ये सभी उत्पाद अब संशोधित दरों पर ही बेचे जाएंगे।
22 सितंबर से 500 एमएल और 1000 एमएल के दूध एक रुपये कम कीमत पर मिलेंगे। 200 ग्राम का पनीर भी अब पांच रुपये कम यानी 85 रुपये में मिलेगा। पहले कीमत 85 रुपये थी। 500 ग्राम पनीर की नई कीमत 205 रुपये होगी, पहले 210 रुपये थी।
100 ग्राम टेबल बटर पहले 56 का था, अब 55 रुपये का होगा। 500 ग्राम के बटर पर पांच रुपये कम देने होंगे। 1000 एमएल घी का टेट्रा पैक 640 के बजाए 630 रुपये में मिलेगा। वहीं, टीन पैक में एक किलो घी 10 रुपये कम कीमत पर 640 रुपये में मिलेगा।
उत्पाद | वर्तमान मूल्य (रुपये) | संशोधित मूल्य (रुपये) |
---|---|---|
टेबल बटर 50 ग्राम | 32 | 31 |
टेबल बटर 100 ग्राम | 56 | 55 |
टेबल बटर 500 ग्राम | 275 | 270 |
पनीर 100 ग्राम | 47 | 46 |
पनीर 200 ग्राम | 90 | 85 |
पनीर 500 ग्राम | 210 | 205 |
टेट्रा पैक टोंड दूध 1000 एमएल | 74 | 73 |
टेट्रा पैक डीटीएम दूध 1000 एमएल | 70 | 68 |
एप्पल जूस 200 एमएल | 25 | 24 |
एलेस्टर टोंड दूध 200 एमएल | 15 | 14 |
एलेस्टर टोंड दूध 500 एमएल | 33 | 32 |
एलेस्टर टोंड दूध 1000 एमएल | 64 | 63 |
एलेस्टर स्टैंडर्ड दूध 500 एमएल | 35 | 34 |
स्पेशल पाउच घी 200 एमएल | 145 | 143 |
स्पेशल पाउच घी 500 एमएल | 320 | 315 |
स्पेशल टेट्रा पैक घी 500 एमएल | 330 | 325 |
स्पेशल टेट्रा पैक घी 1000 एमएल | 640 | 630 |
स्पेशल टीन पैक घी एक किलोग्राम | 650 | 640 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।