Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभापति का विपक्ष पर टिप्पणी :ऐसे हाय-हाय कीजिएगा तो चुनाव के बाद भी हाय-हाय ही करते रहिएगा

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 06:01 PM (IST)

    सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इसे अमर्यादित व्यवहार बताते हुए कहा कि ऐसे हाय-हाय कीजिएगा तो चुनाव के बाद भी हाय-हाय ही करते रहिएगा। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा के साथ सदन में आए। विधानसभा से विधानपरिषद तक सब अनाप-शनाप कर रहे हैं।

    Hero Image
    विपक्ष की हाय-हाय पर मुख्यमंत्री की धाय-धाय

    राज्य ब्यूरो,पटना। बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के आखिरी दिन भी मतदाता गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष की नाराजगी और नारेबाजी जारी रही। शुक्रवार को विधानपरिषद की पहली पाली में काले कपड़े पहनकर आए विपक्षी सदस्य एक बार फिर वेल में उतर आए और वोट की चोरी नहीं चलेगी, एसआइआर वापस लो, राज्य सरकार हाय-हाय के नारे लगाते रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इसे अमर्यादित व्यवहार बताते हुए कहा कि ऐसे हाय-हाय कीजिएगा तो चुनाव के बाद भी हाय-हाय ही करते रहिएगा। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा के साथ सदन में आए। विपक्षी सदस्यों के हाय-हाय के नारे के बीच ही नीतीश कुमार अपनी सीट से खड़े हुए और विपक्ष की ओर देखते हुए कहा कि सब धाय-धाय है।

    विधानसभा से विधानपरिषद तक सब अनाप-शनाप कर रहे हैं। जब बात सुननी चाहिए तो सुनते नहीं हैं। कुछ सुन ही नहीं रहे। हंगामा और शोर-शराबा बढ़ता देख सभापति ने सदन की कार्यवाही महज 11 मिनट बाद ही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।