Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News : विधानसभा में हवन-पूजन और माता की आरती... बिहार में सत्ता बदलने के बाद बसंत पंचमी पर दिखा ऐसा नजारा; Photos

    Updated: Wed, 14 Feb 2024 02:21 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार में बीते दो हफ्ते के दौरान सत्ता बदलने का असर दिखाई दे रहा है। पुरानी परंपराएं अब लोटने लगी हैं। कुछ ऐसा ही नजारा बुधवार को विधानसभा की लाइब्रेरी में देखने को मिला। यहां माता सरस्वती की पूजा की गई। इस मौके की सामने आई तस्वीरों में भाजपा के दोनों उप मुख्यमंत्री और स्पीकर पद के लिए नामांकन भरने वाले नंद किशोर यादव दिख रहे हैं।

    Hero Image
    विधानसभा में हवन-पूजा और माता की आरती... बिहार में सत्ता बदलने के बाद बसंत पंचमी पर लौटी परंपरा; Photos

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News In Hindi : राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद अब राजनीति की परंपरा भी बदलती नजर आ रही है। बसंत पंचमी (Basant Panchami) पर बुधवार को ऐसा ही बदलाव विधानसभा लाइब्रेरी (Bihar Assembly Library) में देखने को मिला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार विधानसभा के भावी अध्यक्ष नंद किशोर यादव (Nand Kishor Yadav) के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री एवं कई भाजपा नेता सरस्वती पूजन (Saraswati Puja) में सम्मिलित हुए।

    विधानसभा की लाइब्रेरी में सरस्वती पूजा के दौरान हवन करते भारतीय जनता पार्टी के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा।

    विधि-विधान से हुई पूजा और हवन के बाद उतारी गई आरती

    उन्होंने वैदिक विधि-विधान से विधान सभा लाइब्रेरी में लगी वीणा वादिनी की प्रतिमा के समक्ष पूजा की। साथ ही हवन एवं आरती भी की गई।

    बसंत पंचमी के मौके पर विधानसभा की लाइब्रेरी में हवन के बाद माता सरस्वती की आरती भी उतारी गई।

    उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) एवं विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Singa) सहित विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन करने वाले नंद किशोर यादव, विधायक भागीरथी देवी (Bhagirathi Devi), जनक सिंह (Janak Singh) के अलावा विधायक एवं विधान पार्षद पूजा सम्मिलित हुए।

    उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आराधना के बाद माता का आशीर्वाद लिया। 

    दो साल बाद आयोजन

    दो वर्ष बाद बुधवार को बसंत पंचमी (Basant Panchami) पर इस तरह से विधानसभा (Bihar Assembly) की लाइब्रेरी में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया।

    इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए वर्ष 2021 में भव्य रूप में विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) की परंपरा को बढ़ावा दिया था।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Assembly Speaker: नंद किशोर यादव ने किया नामांकन, विपक्ष से कोई मैदान में नहीं; अब 15 फरवरी को होगा निर्वाचन का काम

    Bihar Assembly Speaker: कौन हैं नंद किशोर यादव? BJP ने स्पीकर बनाकर दे दिया बड़ा संदेश, यहां पढ़ें अब तक का सियासी सफर