Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिकिनी में आम्रपाली दुबे को देखकर निरहुआ हुए मदहोश, गाने लगे ये गाना, हुआ वायरल

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Sat, 24 Nov 2018 01:39 PM (IST)

    आम्रपाली दुबे और दिनेशलाल यादव निरहुआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें आम्रपाली दुबे बिकिनी में नजर आ रही हैं और उन्हें देखकर निरहुआ दीवाने हो रहे हैं।

    बिकिनी में आम्रपाली दुबे को देखकर निरहुआ हुए मदहोश, गाने लगे ये गाना, हुआ वायरल

    पटना, जेएनएन। यूट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बिकिनी पहन पूल से बाहर आती हैं और उनका ये अंदाज देख द‍िनेश लाल यादव न‍िरहुआ दीवाने हो जाते हैं। इस वीडियो में उनकी अदाएं बेहद दिलकश लग रही हैं। इस वीडियो को अबतक 80 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें क‍ि आम्रपाली दुबे भोजपुरी स‍िनेमा की बेस्ट अदाकारा हैं और उनके गाने यूट्यूब पर खूब धमाल मचाते हैं। उनके ल‍िए फैंस की दीवानगी सर चढ़कर बोलती है इसीलिए उनके इंस्टाग्राम के पोस्ट हों या वीडियो खूब वायरल होते हैं।

    वायरल हो रहा वीड‍ियो एक गाने का है जिसके बोल हैं 'स्‍वीट स्‍वीट चेहरा देखा, क्‍यूट क्‍यूट स्‍माइल'। इस वीड‍ियो में न‍िरहुआ पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं और जैसे ही आम्रपाली पूल से निकलती हैं तो वो उन्हें देखते रह जाते हैं। आम्रपाली की अदाएं उन्‍हें घायल कर देती हैं और वो डांस करने लगते हैं।

    इससे पहले आम्रपाली दुबे का बैले डांस खूब वायरल हुआ था। इस बैली डांस वीड‍ियो को भी यूट्यूब पर एक करोड़ 21 लाख से ज्‍यादा बार देखा गया था। यह गाना आम्रपाली की फ‍िल्‍म लव के ल‍िए कुछ भी करेगा का था जोकि इस साल जून में र‍िलीज हुआ था। इस गाने में उनके साथ भोजपुरी स्‍टार राजू स‍िंह माही भी नजर आए थे। इस गाने को इंदु सोमाली और अनुज तिवारी ने आवाज दी थी। 

    आम्रपाली दुबे इन दिनों अपनी फ‍िल्‍म शेर सिंह को लेकर व्‍यस्‍त हैं। इस फ‍िल्‍म की शूटिंग राजस्‍थान के जोधपुर में चल रही है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह इस फ‍िल्‍म में उनके अपोजिट नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को शशांक राय ने डायरेक्ट किया है। 

     

    comedy show banner
    comedy show banner