Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP सांसद रामकृपाल के पुत्र अभिमन्यु रामविलास पासवान की पार्टी LJP में होंगे शामिल

    By Rajesh ThakurEdited By:
    Updated: Sun, 15 Mar 2020 10:45 PM (IST)

    पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रामकृपाल यादव के पुत्र अभिमन्यु जल्द ही लोक जनशक्ति पार्टी का दामन थामेंगे। कोरोना को लेकर इसकी तारीख आगे बढ़ गयी है।

    BJP सांसद रामकृपाल के पुत्र अभिमन्यु रामविलास पासवान की पार्टी LJP में होंगे शामिल

    पटना, राज्य ब्यूरो। पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद व पूूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव (Ramkripal Yadav) के पुत्र अभिमन्यु (Abhimanyu) जल्द ही लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) का दामन थामेंगे। अभिमन्यु के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 27 मार्च को वह लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) की मौजूदगी में लोजपा में शामिल होने वाले थे, पर कोरोना वायरस (Corona Virus) की वजह से लोजपा (LJP) ने 31 तक अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जाता है कि इस वजह से अब अभिमन्यु के लोजपा में शामिल होने की नयी तारीख तय की जाएगी। भाजपा सांसद रामकृपाल यादव से जुड़े लोगों से जब अभिमन्यु के लोजपा में शामिल होने की बात पूछी गयी तो यह कहा गया कि अभी ऐसी कोई बात नहीं, पर राजनीति कब कौन निर्णय हो जाए यह कहा नहीं जा सकता है। वहीं लोजपा सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

    भाजपा सांसद रामकृपाल के लोकसभा चुनाव के समय युवाओं की टोली के साथ अभिमन्यु सक्रिय रहे हैैं। टीम अभिमन्यु के नाम से बड़ी-बड़ी होर्डिंग भी शहर में दिखती रही है। अभिमन्यु के बारे में चर्चा है कि वह मनेर से विधानसभा चुनाव लडऩा चाहते हैैं। फिलहाल इस सीट से राजद के भाई वीरेंद्र विधायक हैैं। फतुहा विधानसभा क्षेत्र से भी उनके चुनाव लडऩे की चर्चा है। इस सीट पर लोजपा पारंपरिक रूप से अपना उम्मीदवार देती रही है। वर्तमान में राजद के रामानंद यादव वहां से विधायक हैैं पर लोजपा का कहना है कि फतुहा से अभिमन्यु के मामले में अभी पेच है। 

    बहरहाल, भाजपा सांसद रामकृपाल यादव के खेमे में इसे लेकर कोई कुछ बोलने से परहेज कर रहा है। वहीं लोजपा सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि इन दिनों लोजपा के चिराग पासवान जदयू के साथ भाजपा के निशाने पर भी हैं। चिराग कभी नीतीश सरकार के कामकाज तो कभी भाजपा नेताओं को निशाने पर ले रहे हैं। इसे लेकर रविवार को भी एनडीए नेता उनके खिलाफ गुस्‍से में नजर आ रहे हैं। बहरहाल, रामकृपाल यादव के पुत्र के लोजपा में शामिल होने को लेकर सियासत तेज होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।