Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में पिता के अंतिम संस्‍कार के बाद गिरफ्तार हुआ बेटा, पुलिस को मिली थी करतूत की सूचना

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Thu, 30 Jun 2022 09:51 AM (IST)

    पटना के फतुहा में श्‍मशान घाट से पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक वह भी था जिसने पिता को मुखाग्नि दी थी। इन चारों की करतूत की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद इन्‍हें हवालात की हवा खानी पड़ी।

    Hero Image
    पिता के अंतिम संस्‍कार के बाद बेटा गिरफ्तार। सांकेतिक तस्‍वीर

    फतुहा (पटना), संवाद सूत्र। पिता को मुखाग्नि देने के बाद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुनकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है। मामला फतुहा के श्‍मशान घाट का है। यहां बुधवार को पिता को मुखाग्नि देने और दाह संस्‍कार करने के बाद कुंवर सिंह नामक युवक को नदी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह शराब के नशे में धुत था। उसके साथ तीन अन्‍य भी पुलिस के हत्‍थे चढ़ गए। सभी ने शराब पी रखी थी।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक नालंदा और तीन जहानाबाद के निवासी 

    नदी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्‍हें सूचना मिली की श्‍मशान घाट पर कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैंं। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। वहां से चार लोगों को नशे की हालत में पकड़ा गया। गिरफ्तार युवकों में एक नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के मुर्दलीचक गांव निवासी कुंवर सिंह है जो अपने पिता जानकी महतो के दाह संस्कार के लिए आया था।  पिता काे मुखाग्नि भी दी थी। इसके साथ तीन अन्य लोगों को श्‍मशान घाट से गिरफ्तार किया गया। ये सभी सभी जहानाबाद जिले के निवासी हैं। इनमें घमंडी यादव, वीरेंद्र यादव एवं बिरजू केवट का नाम शामिल है। इन सभी ने अंतिम संस्‍कार के पूर्व शराब पी ली थी। पुलिस जांच में जुटी है कि इनलोगों ने शराब कहां से खरीदी थी। जांच-पड़ताल की जा रही है। 

    दादी के शवदाह में आया युवक लापता

    नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बड़ी पैठना गांव से अपनी दादी के शवदाह में मंगलवार को फतुहा आया युवक लौटकर घर नहीं गया। इसको लेकर स्‍वजन परेशान हैं। स्वजन ने बताया कि मुन्ना कुमार मंगलवार को अपनी दादी के दाह संस्कार में फतुहा शमशान घाट आया था लेकिन घर नहीं लौटा। स्‍वजन उसकी खाेजबीन में लगे हैं। नदी थाना पु‍लिस ने ऐसी किसी सूचना से इंकार किया ।